सलीम खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

फैंस के लिए गुड न्यूज! 22 दिन बाद सलीम खान की सेहत पर बोले अरबाज- ‘अब्बू अब पहले से बेहतर हैं’

Salim Khan Health Update: वेटरन फिल्म राइटर सलीम खान पिछले तीन हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हैं। ब्रेन हेमरेज के बाद इलाज चल रहा है। बेटे अरबाज खान ने उनकी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

स्नेहा मौर्या

Salim Khan Brain Hemorrhag: हिंदी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज फिल्म राइटर सलीम खान पिछले तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया है कि उन्हें हल्के ब्रेन हेमरेज की समस्या के बाद 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।

सलीम खान की सेहत को लेकर उनके परिवार की ओर से अब पहली बार बड़ा अपडेट सामने आया है। यह जानकारी उनके बेटे और अभिनेता अरबाज खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अब उनके पिता की तबीयत पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं।

22 दिनों बाद बेटे ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट

करीब 22 दिनों से अस्पताल में भर्ती सलीम खान की सेहत पर पूरा परिवार लगातार नजर बनाए हुए है। खासकर उनके बेटे सलमान खान और परिवार के अन्य सदस्य लगातार डॉक्टरों से संपर्क में हैं। हाल ही में अरबाज खान एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे, जहां बाहर निकलते समय मीडिया ने उनसे सलीम खान की तबीयत को लेकर सवाल किया।

इस दौरान अरबाज खान ने कहा कि उनके पिता की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने बताया कि सलीम खान अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अरबाज का यह बयान सामने आने के बाद सलीम खान के फैंस और चाहने वालों को भी राहत मिली है।

दरअसल, इससे पहले सलीम खान की सेहत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। ऐसे में अरबाज खान का यह बयान उनके हेल्थ अपडेट के तौर पर पहली बड़ी जानकारी माना जा रहा है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने की थी सलामती की दुआ

सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी सलीम खान की सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। बीच में डॉक्टरों ने भी बताया था कि उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसका इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है।

सलीम खान का हालचाल जानने के लिए कई बड़े फिल्मी सितारे भी अस्पताल पहुंचे। इनमें संजय दत्त, आमिर खान, शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

हिंदी सिनेमा में सलीम खान का योगदान बेहद अहम रहा है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की कहानियां लिखी हैं और अपने काम से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस कर रहे हैं।

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड