रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘प्रलय’ का ऐलान, 300 करोड़ के बजट में बनेगी बॉलीवुड की पहली बड़ी सर्वाइवल थ्रिलर

Ranveer Singh Upcoming Film: रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे। करीब 300 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म कोविड काल पर आधारित एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर होगी।
Ranveer Singh Pralay Movie
रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Pralay Movie: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब एक और बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आने वाले हैं, जिसे उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म कोविड-19 के दौर पर आधारित एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर बताई जा रही है।

फिल्म ‘प्रलय’ का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जबकि इसे हंसल मेहता के प्रोडक्शन बैनर ट्रू स्टोरी फिल्म्स के तहत बनाया जा रहा है। रणवीर सिंह की प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म्स भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्शन, हॉरर और इमोशनल ड्रामा का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा, जिसमें मुश्किल हालात में इंसानी रिश्तों और जिंदा रहने की जद्दोजहद को दिखाया जाएगा।

अपकमिंग फिल्म से रणवीर सिंह फिर से धमाल मचाने को तैयार

हंसल मेहता ने इस फिल्म को लेकर कहा कि उनकी टीम हिंदी सिनेमा में जॉनर स्टोरीटेलिंग के साथ कुछ नया और अलग करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत में ज़ॉम्बी थीम पर बड़े स्तर की फिल्में बहुत कम बनी हैं, इसलिए ‘प्रलय’ को एक नए और अलग सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह फिल्म भारतीय परिवेश और भावनात्मक कहानी के साथ ज़ॉम्बी फॉर्मेट को पेश करेगी। फिलहाल रणवीर सिंह के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। रणवीर अपने अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में एक सर्वाइवल थ्रिलर में उनका नया अवतार देखने को मिल सकता है।

300 करोड़ में बन रही है ‘प्रलय’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रलय’ का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसे रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे महंगी सोलो फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस और विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे इसे एक भव्य सिनेमाई अनुभव बनाया जा सके।

कास्टिंग की बात करें तो खबर है कि साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा। फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक तबाह हो चुकी मुंबई में ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष करता नजर आएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मई या जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ‘प्रलय’ को लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com