साजिद खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कभी 16 साल की उम्र में DJ बनकर पार्टियों में बजाते थे गाने, ऐसे बॉलीवुड के कॉमेडी डायरेक्टर बने साजिद खान

Sajid Khan Birthday: 16 साल की उम्र में डीजे बनने से लेकर हाउसफुल के डायरेक्टर तक, साजिद खान का फिल्मी सफर बेहद दिलचस्प रहा। जानिए उनके करियर के अनसुने पड़ाव।

यति सिंह

Highlights

  • 16 साल की उम्र में DJ बनकर साजिद खान ने शुरू किया था करियर।

  • फराह खान के साथ फिल्म में बैकग्राउंड डांसर भी रहे।

  • साजिद खान को टीवी होस्ट के रूप में मिली शुरुआती पहचान।

  • हाउसफुल और हे बेबी से डायरेक्शन के तौर पर पॉपुलेरिटी हासिल की।

Sajid Khan Career: मुंबई में 23 नवंबर 1970 को जन्मे साजिद कामरान खान आज बॉलीवुड में डायरेक्टर, एक्टर, कॉमेडियन और टीवी होस्ट के रूप में पहचाने जाते हैं। बड़े पर्दे पर कॉमेडी से भरपूर फिल्में बनाने वाले साजिद की शुरुआती जिंदगी काफी अलग रंगों से भरी थी।

कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह महज 16 साल की उम्र में डीजे का काम कर रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बहन फराह खान के साथ एक फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया था।

फिल्मी परिवार में पले बढ़े और 16 की उम्र में बने डीजे

साजिद खान का बचपन मुंबई में फिल्मों और मनोरंजन के माहौल के बीच बीता। उनके पिता कामरान खान खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे और स्टंटमैन के तौर पर काम कर चुके थे। वहीं फराह खान आगे चलकर फेमस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर बनीं। कॉलेज के दिनों में साजिद खान नाटक, डांस और मनोरंजन से जुड़े आयोजनों में काफी एक्टिव रहते थे।

जब डीजे का चलन आज जितना आम नहीं था, तब साजिद ने 16 साल की उम्र में पार्टियों और सामाजिक आयोजनों में गाने बजाने का काम शुरू कर दिया था। उस शुरुआती दौर ने उन्हें भीड़ की नब्ज समझने का मौका दिया। इसी अनुभव के सहारे साजिद खान ने आगे चलकर टेलीविजन की ओर रुख किया और होस्ट के रूप में खुद को स्थापित करने की कोशिश की।

साजिद खान

सामरी के गाने से छोटे पर्दे तक का सफर

साल 1985 में आई हॉरर फिल्म सामरी के गाने बचाले संभाले कोई तो यहां से निकाले में साजिद खान और फराह खान ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर साथ काम किया था। उस समय शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया हो कि इन दोनों की जोड़ी आगे चलकर हिंदी एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

छोटे पर्दे पर साजिद की पहचान 1995 में आए शो मैं भी डिटेक्टिव की होस्ट से मजबूत हुई। इसके बाद वह इक्के पे इक्का और कहने में क्या हर्ज है जैसे प्रोग्राम में नजर आए। साल 2005 में उन्होंने सुपर सेल शो भी होस्ट किया। बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी ने दर्शकों को जोड़ा और उनकी कॉमिक टाइमिंग को निखारा।

एक्टिंग से लेकर हाउसफुल के डायरेक्शन तक का दौर

टीवी पर पॉपुलेरिटी हासिल करने के बाद साजिद खान ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। साल 1998 की फिल्म झूठ बोले कौवा काटे में वह दिखे। फिर 2004 में फराह खान के डायरेक्शन में बनी मैं हूं ना और डेविड धवन की मुझसे शादी करोगी में उन्होंने छोटा किरदार निभाया। हालांकि उनकी असली पहचान एक डायरेक्टर के रूप में बनी।

साल 2007 में हे बेबी के डायरेक्शन से उन्होंने नई शुरुआत की। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान और विद्या बालन अभिनीत इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिले। इसके बाद 2010 में आई हाउसफुल ने उनके डायरेक्शन करियर को बड़ी पहचान दी, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और अर्जुन रामपाल नजर आए।

फिल्मों से लेकर रियलिटी शो तक की चमक

हाउसफुल के बाद साजिद ने हाउसफुल 2, हिम्मतवाला और हमशकल्स जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया। हर फिल्म को एक जैसी कामयाबी भले न मिली हो, लेकिन कॉमेडी फिल्मों के निर्देशक के रूप में उनका नाम हमेशा चर्चा में रहा।

फिल्मों के साथ-साथ वह साजिद खान टेलीविजन की दुनिया से भी जुड़े रहे। उन्होंने नच बलिए और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे शोज में जज की जिम्मेदारी निभाई। साल 2022 में वह रियलिटी शो बिग बॉस 16 में प्रतियोगी के तौर पर भी दिखाई दिए।

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती