सामंथा से पहले श्रुति हासन के प्यार में थे नागा चैतन्य, बहन अक्षरा से जुड़ी इस बात पर अलग हुईं दोनों की राहें

Naga Chaitanya Birthday: नागा चैतन्य के जन्मदिन पर जानिए श्रुति हासन के साथ उनकी पुरानी लव स्टोरी, शादी की सुर्खियों और दोनों के अलग होने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा।
Naga Chaitanya Birthday
नागा चैतन्य(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागा चैतन्य के जन्मदिन पर सुर्खियों में आई पुरानी लव लाइफ।

  • श्रुति हासन के साथ जुड़ा था नागा चैतन्य का नाम।

  • साल 2013 में दोनों की शादी की खूब चर्चाएं हुई थीं।

  • फिल्म प्रेमम में अलग होने के बाद भी साथ नजर आए थे दोनों।

Naga Chaitanya Love Life: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहे हैं।

सामंथा रुथ प्रभु के साथ उनकी शादी और फिर तलाक की खबरों ने काफी समय तक चर्चा बटोरी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामंथा से शादी करने से पहले उनका नाम एक्ट्रेस श्रुति हासन के साथ भी जुड़ा था? एक दौर में दोनों की नजदीकियों और शादी की चर्चाएं भी खूब हुई थीं।

अवॉर्ड शो में दिखी नजदीकियों ने बढ़ाई अफवाहें

खबरों के अनुसार साल 2013 के आसपास नागा चैतन्य और श्रुति हासन एक-दूसरे के बेहद करीब आए थे। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। एक अवॉर्ड सरेमनी में उनकी नजदीकियों ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

यहां तक कि कुछ खबरों में उनकी शादी की संभावना भी जताई गई थी। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की।

Naga Chaitanya Birthday
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु और श्रुति हासन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

एक कार्यक्रम के बाद आई रिश्ते में दरार

खबरों की मानें तो दोनों के बीच दूरी आने की वजह एक प्रोग्राम से जुड़ी घटना बताई जाती है। बताया जाता है कि श्रुति हासन एक फंक्शन में अपनी बहन अक्षरा हासन के साथ पहुंची थीं। श्रुति ने नागा चैतन्य से अक्षरा को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह किसी वजह से ऐसा नहीं कर सके।

इसके बाद नागा चैतन्य और श्रुति हासन के बीच नाराजगी बढ़ने और बातचीत बंद होने की खबरें सामने आईं। लेकिन इस घटना को उनके अलग होने की आधिकारिक वजह नहीं माना जा सकता।

Naga Chaitanya Birthday
Geeta Dutt Birth Anniversary: गीता दत्त की आवाज के दीवाने थे लाखों लोग, गुरु दत्त से शादी के बाद बदल गई जिंदगी

अलग होने के बाद भी फिल्म में फिर किया साथ काम

रिश्ते को लेकर सुर्खियां थमने के बाद भी नागा चैतन्य और श्रुति हासन पेशेवर तौर पर साथ नजर आए। साल 2016 आई फिल्म प्रेमम में दोनों ने साथ काम किया। इसके बाद साल 2017 में नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से शादी कर ली।

वहीं एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी अपने करियर और पर्सनल लाइफ में आगे का सफर जारी रखा। आज नागा चैतन्य के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी का यह पुराना किस्सा एक बार फिर चर्चा में है।