सोशल मीडिया पर दावा: कोरियाई फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' की कॉपी है 'सैयारा' 
मनोरंजन

कोरियन फिल्म की नकल है सैयारा? यूजर्स ने ढूंढ लिया कनेक्शन

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन कर रही है। 3 दिन में ही फिल्म 83 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, लेकिन अब फिल्म पर कोरियन फिल्म की नकल होने का आरोप लग रहा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Saiyaara is Copy of Korean Film: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी लोगों का दिल जीत रही है। फिल्म में दोनों कलाकार नए हैं और ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि नए कलाकारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होती है।  लेकिन सैयारा के साथ कुछ ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अब फिल्म पर कोरियन फिल्म की नकल होने का आरोप लग रहा है, इसे कोरियन फिल्म ए मोमेंट टु रिमेंबर की नकल बताया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर साउथ कैसेट नाम के एक इंस्टाग्राम में अकाउंट ने दावा किया है कि सोशल मीडिया यूजर्स सैयारा को 2004 में आई कोरियन फिल्म ए मोमेंट टु रिमेंबर की नकल बता रहे हैं। कैप्शन में सवाल लिखा गया है, नकल या प्रेरणा? 

सैयारा को लेकर यूजर्स पूछ रहे सवाल 

सोशल मीडिया पर यूजर्स अब इसको लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए भी नजर आए, एक यूजर ने लिखा, इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं, मोहित सूरी ने अपना निर्देशन का करियर ही कोरियन फिल्मों के रीमेक से बनाया है। दूसरे यूजर ने लिखा है, सैयारा और ए मोमेंट टु रिमेंबर फिल्म की कहानी और कई दृश्य बिल्कुल सेम दिखाई पड़ते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा की फिल्म की कहानी में काफी कुछ अलग है, इसे पूरी तरह से कॉपी नहीं कहा जा सकता। 

छावा के बाद दूसरी ब्लॉकबस्टर होगी सैयारा 

सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा लगाए गए आरोपों पर अभी मोहित सूरी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। यूजर यह भी दावा कर रहे हैं कि एक विलन फिल्म भी आई सॉ द डेविल नाम की फिल्म की नकल थी। वहीं दूसरी तरफ ए मोमेंट टु रिमेंबर साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसे आसानी से देखा जा सकता है। फिल्म को रिव्यू भी काफी अच्छा मिला था। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की थी। इस फिल्म को कोरिया निर्देशक जॉन एच ली ने डायरेक्ट किया था। आपको बता दें कि सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन कर रही है और यह इस साल छावा फिल्म के बाद दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने जा रही है। 

EndFragment

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट