

StartFragment
Badshah Reacts On ISKCON Restaurant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अफ्रीकी ब्रिटिश व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसने इस्कॉन टेंपल में घुसकर चिकन खाते हुए एक वीडियो बनाया है। बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने भी शख्स की आलोचना की है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि शख्स ने ऐसा लोगों को उकसाने के लिए किया है। आइए जानते हैं यह शख्स कौन है, यह वीडियो कहां का है और सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना क्यों कर रहे हैं?
सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसे लाखों लोगों ने देखा है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस्कॉन टेंपल का रेस्टोरेंट नजर आ रहा है, जिसमें अफ्रीकी ब्रिटिश नागरिक वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछता है कि क्या वे मीट पर सर्व करते हैं, उसे बताया जाता है कि रेस्टोरेंट शाकाहारी है। तो वह अपने बैग से केएफसी चिकन का डिब्बा निकलता है और उसमें रखा चिकन खाने लगता है। वह वहां मौजूद लोगों को चिकन खाने का ऑफर भी देता है, जिसकी वजह से कई लोग परेशान नजर आते हैं, हंगामा करने के बाद सिक्योरिटी के वहां पहुंचने पर वह वहां से चला जाता है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स में शख्स की आलोचना की है, बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह ने भी इस पर कमेंट किया है, उन्होंने लिखा है कि चिकन भी इसे देखकर शर्मा जाएगा। इस शख्स को चिकन की भूख नहीं बल्कि चप्पल की भूख है, उन्होंने आगे लिखा सच्ची ताकत उस चीज का सम्मान करने में है जो आपके समझ में नहीं आती।
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को लंदन में मौजूद इस्कॉन टेंपल के गोविंदा रेस्टोरेंट का बता रहे हैं और जो शख्स वीडियो में नजर आ रहा है, उसका नाम Cenzo बताया गया है। सेंजो लंदन का रहने वाला एक यूट्यूबर है जो इसी तरह के वीडियो बनाने के लिए पहचाना जाता है। यूट्यूब पर इसके ढेर सारे वीडियो हैं और कई वीडियो कंट्रोवर्सी पैदा कर सकते हैं, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स यह कह रहे हैं कि इस शख्स ने जो कुछ भी किया वह सोची-समझी साजिश के तहत किया। यह लोगों को उकसाना चाहता था, सेंजो की अगर बात करें तो यह करीब 4 साल से यूट्यूब पर एक्टिव है और यूट्यूब पर इसके करीब 6000 सब्सक्राइबर्स हैं।
EndFragment