कियारा आडवाणी और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सैफ अली खान के साथ बनेगी कियारा आडवाणी की जोड़ी, फरहान अख्तर की फिल्म में आएंगे साथ, कहानी होगी बेहद रहस्यमयी

Saif Ali Khan Upcoming Film: सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक इंटेंस थ्रिलर फिल्म में लीड रोल निभाएंगे, जिसमें सुपरनैचुरल एलिमेंट होगा।

सोनाली झा

Saif Ali Khan Kiara Advani Film: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली एक नई फिल्म में लीड रोल निभाएंगे। इस प्रोजेक्ट को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस करेंगे। खास बात यह है कि फिल्म से मशहूर स्क्रीनराइटर कनिका ढिल्लों बतौर निर्देशक अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान और कियारा आडवाणी की यह फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है। मेकर्स ने अभी फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कहानी को दोनों कलाकारों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। फिल्म एक इंटेंस थ्रिलर होगी, जिसमें सुपरनैचुरल एलिमेंट भी देखने को मिलेगा। कनिका ढिल्लों, एक्सेल एंटरटेनमेंट और उनकी राइटिंग टीम काफी समय से इस कहानी पर काम कर रही है। अब मेकर्स इसे प्रोडक्शन की दिशा में आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

कनिका ढिल्लों का होगा डायरेक्टोरियल डेब्यू

कनिका ढिल्लों बॉलीवुड की जानी-मानी स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने कई अलग-अलग जॉनर की फिल्मों की कहानियों और स्क्रीनप्ले पर काम किया है। मनमर्जियां, केदारनाथ, जजमेंटल है क्या, हसीन दिलरुबा, रश्मि रॉकेट, रक्षा बंधन और डंकी जैसी फिल्मों से वह बतौर राइटर जुड़ी रही हैं। कनिका ने अपने प्रोडक्शन बैनर कथा पिक्चर्स के तहत दो पत्ती, हसीन दिलरुबा और फिर आई हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। अब वह निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं।

अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं दोनों सितारे

सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे और इसकी रिलीज 11 सितंबर को प्रस्तावित है। वहीं, कियारा आडवाणी 'टॉक्सिक' में यश के साथ दिखाई देंगी।

'टॉक्सिक' में हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ऐसे में सैफ और कियारा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल