स्वतंत्रता दिवस पर उरी पहुंचे सैफ अली खान, जवानों के साथ जमकर थिरके, सुनीं बहादुरी की कहानियां

Saif Ali Khan Uri: सैफ अली खान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के उरी में जवानों के साथ वक्त बिताया। अभिनेता ने सैनिकों के साथ डांस किया, पुशअप लगाए और उनकी बहादुरी की कहानियां सुनीं।
Saif Ali Khan Independence Day
सैफ अली खान ने उरी में मनाया स्वतंत्रता दिवस(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Saif Ali Khan Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता सैफ अली खान जम्मू-कश्मीर के उरी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जवानों के साथ समय बिताया। सोशल मीडिया पर अभिनेता की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह सैनिकों के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सैफ ने जवानों के साथ बातचीत करने के साथ-साथ उनके साथ डांस भी किया और उनकी हौसला अफजाई की।

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के एक फैन पेज ने उनकी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें अभिनेता उरी में तैनात सैनिकों के साथ दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने जवानों के साथ उनके पसंदीदा और अपने हिट गानों पर डांस किया। अभिनेता ने जवानों के साथ पुशअप भी लगाए। इस दौरान उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और उनके अनुभवों और बहादुरी से जुड़ी कहानियां सुनीं। जवानों के साथ वक्त बिताते हुए सैफ काफी सहज और खुश नजर आए।

कमान अमन सेतु भी पहुंचे सैफ

सैफ अली खान ने जम्मू-कश्मीर के उरी में स्थित कमान अमन सेतु का भी दौरा किया। झेलम नदी पर बने इस पुल पर उन्होंने सैनिकों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। सामने आई तस्वीरों में अभिनेता जवानों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सैफ का जवानों के बीच पहुंचना खास रहा। हालांकि, अभिनेता की इस यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी या उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Saif Ali Khan Independence Day
KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने सुनाया शोले का वो किस्सा, बोले- रात 11 से सुबह 3 बजे तक 2 हजार लोगों ने देखी फिल्म

हैवान में नजर आएंगे सैफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और इसे इसी साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। ‘हैवान’ में साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल भी कैमियो भूमिका में नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com