शाहरुख खान के घर में घुसा 8 फीट लंबा सांप, गार्ड की नजर पड़ते ही बुलानी पड़ी रेस्क्यू टीम, जानें फिर क्या हुआ

Mannat Snake Rescue: शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ में दो सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने एक करीब 8 फीट लंबे धामण सांप को गार्डन के शेड से सुरक्षित रेस्क्यू किया।
Shah Rukh Khan Mannat 8 Feet Snake
शाहरुख खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shah Rukh Khan Mannat 8 Feet Snake: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का मुंबई स्थित आलीशान बंगला ‘मन्नत’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह कोई फिल्म या फैन नहीं, बल्कि बंगले के परिसर में दिखाई दिए दो सांप हैं। सांप नजर आते ही सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सांपों का रेस्क्यू करने वाले विशेषज्ञ विक्की दुबे मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानी से तलाशी अभियान चलाकर एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, ‘मन्नत’ के गार्डन एरिया में तैनात एक सुरक्षा गार्ड की नजर सबसे पहले सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही सुरक्षा कर्मचारियों ने बिना कोई जोखिम उठाए वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने पूरे परिसर की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान एक सांप बंगले के गार्डन में बने शेड के अंदर छिपा मिला। रेस्क्यू एक्सपर्ट विक्की दुबे ने काफी सावधानी के साथ सांप को बाहर निकाला।

दूसरा सांप नहीं आया हाथ

रेस्क्यू एक्सपर्ट ने बताया कि यह करीब 8 फीट लंबा धामण था। धामण को इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है। यह जहरीला सांप नहीं होता और आमतौर पर चूहों समेत छोटे जीवों का शिकार करता है। रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम को परिसर में दूसरा सांप भी दिखाई दिया था, लेकिन वह पकड़ में आने से पहले ही वहां से निकल गया। टीम ने काफी देर तक उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग के अनुसार, दूसरा सांप संभवत: बंगले के परिसर से बाहर निकल गया होगा।

Shah Rukh Khan Mannat 8 Feet Snake
काजल राघवानी ने खोला पवन सिंह संग काम न करने का राज, बोलीं- किसिंग सीन के लिए मना किया, तो सेट छोड़कर चले गए

मरम्मत के चलते परिवार दूसरे अपार्टमेंट में

बताया जा रहा है कि ‘मन्नत’ में फिलहाल मरम्मत और निर्माण से जुड़ा काम चल रहा है। इसी वजह से शाहरुख खान अपने परिवार के साथ इस समय बंगले में नहीं रह रहे हैं और बांद्रा स्थित एक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हैं। ऐसे में सांपों के दिखाई देने की घटना के वक्त शाहरुख और उनका परिवार बंगले में मौजूद नहीं था।

मुंबई में सेलिब्रिटी के घर में सांप मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में भी सांप दिखाई दिया था, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com