सैफ अली खान मामले में चौकाने वाला खुलासा, शरीफुल से नहीं मिल रहे आरोपी के फिंगर प्रिंट 
मनोरंजन

19 में से एक भी फिंगर प्रिंट नहीं खाया मेल, सैफ पर हमला मामले में शरीफुल इस्लाम नहीं है असली हमलावर!

सैफ अली खान पर हुए अटैक मामले में एक और हैरान करने वाला अपडेट सामने आया है। गिरफ्तार किए गए मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का फिंगरप्रिंट सैफ अली खान के घर से बरामद हुए फिंगरप्रिंट से मैच नहीं खा रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: पुलिस की साख सैफ अली खान मामले में दांव पर लगी हुई है। अब सवाल यह उठने लगा है कि सैफ अली खान पर हुए अटैक मामले में पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, क्या वह सच में असली हमलावर है। दरअसल कुछ समय पहले फॉरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया गया था कि सीसीटीवी में दिख रहा शख्स शरीफुल इस्लाम शहजाद नहीं है। शहजाद के पिता ने भी बांग्लादेश से जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है। बल्कि वो कोई और शख्स है। अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है सैफ अली खान के घर से जो फिंगरप्रिंट सीआईडी ने बरामद किया था, वो मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते।

यह पहली घटना नहीं है जिसकी वजह से पुलिस की गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहा है। इससे पहले भी फॉरेंसिक रिपोर्ट और गिरफ्तार किए गए संदिग्ध शरीफुल के पिता का बयान यह इशारा कर रहा था कि गिरफ्तार किया गया संदिग्ध असली आरोपी नहीं है। दरअसल मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने सैफ अली खान के घर से फिंगरप्रिंट के 19 नमूने बरामद किए थे और उसे फिंगरप्रिंट ब्यूरो भेज दिया गया था। गिरफ्तार किए मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के फिंगरप्रिंट के नमूने भी ब्यूरो में भेजे गए और रिपोर्ट में यह खबर सामने आई है कि शरीफुल इस्लाम का एक भी फिंगरप्रिंट सैफ अली खान के घर से बरामद हुए फिंगरप्रिंट से मैच नहीं कर रहा है।

मुंबई पुलिस के लिए यह सारी घटनाएं सिरदर्द बढ़ाने वाली है, यह कहा जा सकता है। अगर गिरफ्तार किया गया संदिग्ध असली आरोपी नहीं है, तो असली आरोपी कहां है और पुलिस ने गलत आदमी को गिरफ्तार करके अब तक कस्टडी में क्यों रखा हुआ है। इन सवालों का जवाब पुलिस को कोर्ट में देना होगा और अगर पुलिस इन सभी बातों का जवाब देने में नाकामयाब होती है तो यह मुंबई पुलिस के छवि को खराब कर सकता है।

मुंबई पुलिस की 40 सदस्यों की टीम को आरोपी को पकड़ने का जिम्मा दिया गया था। 15 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर एक अज्ञात शख्स में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया और सैफ अली खान पर हमला कर दिया। हमले के बाद सैफ अली खान करीब 5 दिन तक लीलावती अस्पताल में भर्ती रहे। जहां उनकी सर्जरी हुई, उनकी रीढ़ की हड्डी के पास से चाकू का टुकड़ा निकाला गया था, अब वह घर आ गए हैं।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल