सैफ की जान बचाने वाले भजन सिंह राणा  
मनोरंजन

सैफ अली खान के जान की कीमत 11 हजार रुपए? ऑटो वाले को मिले इनाम की राशि पर भड़के यूजर्स

सैफ अली खान को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले ऑटो चालक भजन सिंह राणा को नेक काम करने का इनाम दिया गया है। उन्हें एक संस्था ने 11 हजार रुपये का इनाम दिया है। यूजर्स को इनाम में दी गई है राशि कम लग रही है।

अनिल सिंह

मुंबई: भजन सिंह राणा नाम के ऑटो चालक ने सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया। चालक को यह पता भी नहीं था कि जिस घायल शख्स को वह लीलावती पहुंच रहा है वह बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हैं। ऑटो चालक ने देखा कि घायल बुरी तरह से जख्मी हैं और उनका काफी खून बह रहा है। इसे देखते हुए उन्होंने जल्द से जल्द में लीलावती अस्पताल पहुंचाया। इसी काम के लिए उन्हें एक संस्था ने 11 हजार रुपए का इनाम दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर अब इनामी राशि को लेकर बहस चल रही है। कुछ लोग तारीफ़ तो कुछ आलोचना कर रहे हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इनामी राशि से संतुष्ट हैं और इसे भजन सिंह राणा के नेक काम के लिए दिए गए इनाम के तौर पर देख रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का यह मानना है कि इनाम की राशि काफी कम है। सैफ अली खान की जान बचाने की कीमत सिर्फ 11 हजार। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक बड़ा तबका यह भी कह रहा है रोजाना इस तरह से कई ऑटो चालक कई लोगों की जान बचाते हैं, लेकिन किसी को कोई इनाम नहीं दिया जाता। सैफ अली खान की जान बचाने पर सैफ के परिवार की तरफ से इनाम दिया जाए तो समझ आता है, लेकिन संस्था क्यों इनाम दे रही है, सोशल मीडिया पर चल रही इस अंतहीन बहस का कोई सिर पैर नहीं है, सभी अपना अपना तर्क दे रहे हैं। लेकिन यह कहा जा सकता है कि भजन सिंह राणा ने साहस का जो काम किया है उन्हें इनाम दिया जाना सम्मान की बात है।

भजन सिंह राणा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू में बताया कि वह जब सैफ अली खान को लेकर अस्पताल जा रहे थे तब उन्हें यह पता भी नहीं था कि वह बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हैं। सैफ अली खान के परिवार की तरफ से भी भजन सिंह राणा से किसी ने अभी संपर्क नहीं किया है। भजन सिंह राणा ने यह भी बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि उन्हें इस काम का इनाम मिलेगा। उन्हें ख़ुशी है कि उनके काम को सराहा जा रहा है।

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल