रूपाली गांगुली, ईशा वर्मा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मानहानि केस में रूपाली गांगुली ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, सौतेली बेटी पर लगाए गंभीर आरोप

Rupali ganguly: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली और उनकी सौतली बेटी ईशा वर्मा में चल रहे विवाद पर बड़ी अपडेट आई है। उनके वकील ने बताया कि एक्ट्रेस ने अपना कोर्ट में बयान दर्ज कराया है।

स्नेहा मौर्या

Rupali Ganguly Statement: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल विवादों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के साथ चल रहा विवाद पिछले साल नवंबर 2024 से चर्चा में है, जब रूपाली ने ईशा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। यह केस दो हिस्सों में बंटा हुआ है, पहला सिविल डिफेमेशन सूट जो हाई कोर्ट में चल रहा है और दूसरा क्रिमिनल डिफेमेशन कम्प्लेंट जो मुंबई के अंधेरी कोर्ट में सुनवाई के चरण में है।

ताजा अपडेट के मुताबिक, कुछ दिन पहले रूपाली गांगुली अपनी वकील सना रईस खान के साथ अंधेरी कोर्ट पहुंचीं। कोर्ट परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में सना, जो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुकी हैं, ने बताया कि हाई कोर्ट में दायर सिविल डिफेमेशन केस में उन्हें इंटरिम रिलीफ मिल चुकी है। वहीं, अंधेरी कोर्ट में चल रहे क्रिमिनल डिफेमेशन केस में रूपाली ने अपना विस्तृत बयान दर्ज कराया।

रुपाली गागुंली के वकील ने दी बड़ी अपडेट

सना रईस खान ने कहा, “रूपाली ने कोर्ट में विस्तार से बताया कि कैसे उन्होंने एक ट्रॉमैटिक अनुभव झेला है। किस तरह उनकी छवि को जानबूझकर खराब किया गया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। यह सब उन्होंने जज के सामने रखा।” रूपाली गांगुली का कहना है कि यह विवाद सिर्फ उनकी मानसिक शांति को प्रभावित नहीं कर रहा, बल्कि उनकी सार्वजनिक छवि पर भी गहरा असर डाल रहा है। अपने बेहतरीन अभिनय और साफ-सुथरी इमेज के लिए पहचानी जाने वाली रूपाली मानती हैं कि यह मामला उनके करियर के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर है अनुपमा

गौर करने वाली बात है कि रूपाली इस समय स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभा रही हैं। शो में उनका किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और इसकी वजह से वह लंबे समय से टीआरपी चार्ट्स में टॉप पोजीशन पर बनी हुई हैं। ‘अनुपमा’ में उनकी दमदार परफॉर्मेंस और इमोशनल कनेक्ट ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है।

अब देखना होगा कि कोर्ट में चल रहे इन दोनों मामलों का फैसला कब और किस पक्ष में आता है। फिलहाल, रूपाली गांगुली के फैन्स सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में खड़े हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही इस कानूनी लड़ाई से बाहर निकलकर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में शांति पा सकें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन