अनुपमा में मचा बवाल, पाखी ने सरिता ताई पर लगाया चोरी का इल्जाम, क्या सच आएगा सामने?

Anupamaa Twist: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि पाखी डांस की रानीज और सरिता ताई पर चोरी का आरोप लगाएगी। ये सुनते ही अनुपमा बौखला जाएगी और पाखी को जोड़ादर थप्पड़ जड़ देगी।
अनुपमा में मचा बवाल, पाखी ने सरिता ताई पर लगाया चोरी का इल्जाम, क्या सच आएगा सामने?
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इन दिनों शो में अंश और प्रार्थना की शादी का ट्रैक चल रहा है, जहां एक तरफ रस्मों और मस्ती का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ नाटक और ड्रामा भी अपनी चरम सीमा पर है। कोठारी निवास से लेकर शाह परिवार तक, हर एपिसोड में कोई न कोई हंगामा जरूर हो रहा है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि पाखी अपने भाई तोषू के कान भरते हुए नजर आती है। वह तोषू को चेतावनी देती है कि सरिता ताई शादी की तैयारियों के बहाने कुछ चोरी न कर लें, इसलिए उन पर नजर रखनी चाहिए। पाखी की बात मानकर तोषू सरिता ताई की हर हरकत पर ध्यान देने लगता है।

पाखी लगाएगी सरिता ताई पर चोरी का आरोप

इसी दौरान, तोषू गलती से अपने फोन में सरिता ताई की एक बातचीत रिकॉर्ड कर लेता है, जिसमें वह अपने घर की आर्थिक तंगी के बारे में बात कर रही होती हैं। हालात तब और दिलचस्प हो जाते हैं जब प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के बाहर एक अजनबी आता है और सरिता ताई उसे पोटली में कुछ देकर भेजती हैं। वह व्यक्ति सामान लेकर तेजी से वहां से चला जाता है, और यह सब तोषू अपने फोन में कैद कर लेता है।

सच्चाई सामने लाने का संकल्प लेगी अनुपमा

किसी समझदार सदस्य से बात करने के बजाय, तोषू यह रिकॉर्डिंग सीधे पाखी को दिखाता है। पाखी बिना देर किए सरिता ताई पर चोरी का आरोप लगा देती है। हालांकि, उसका साथ राही भी देती है। यह मामला अनुपमा के लिए बेहद सेंसिटिव हो जाता है, क्योंकि वह खुद अपने अतीत में झूठे चोरी के इल्जाम का सामना कर चुकी है। इस दौरान अनुपमा पाखी थप्पड़ जड़ देती है और उसे खूब खरीखोटी सुनाती है। हालांकि, इसके बाद अनुपमा सच्चाई सामने लाने का संकल्प लेती है।

ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या सचमुच सरिता ताई ने चोरी की है या फिर यह कोई गलतफहमी है? शादी के माहौल में उठे इस बवाल का सच आने वाले एपिसोड में साफ होगा। फिलहाल ‘अनुपमा’ के फैंस को इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का बेसब्री से इंतजार है कि

Navbharat Live
navbharatlive.com