रूपाली गांगुली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

घुमा-घुमाकर मारूंगी...रूपाली गांगुली का फायर डायलॉग हुआ वायरल, लोग बोले- सनी देओल की बहन आ गई

Anupamaa Viral Dialogue: अनुपमा के वायरल सीन में रूपाली गांगुली ने एक सांस में लंबा डायलॉग बोलकर इंटरनेट हिला दिया। अब फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और ट्रोलर्स ने मजेदार मीम्स भी बनाए।

स्नेहा मौर्या

Rupali Ganguly Monologue Scene: टीवी के सुपरहिट शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक ऐसा डायलॉग है, जिसे उन्होंने शो में लगभग एक ही सांस में बोल दिया। सोशल मीडिया पर इस सीन का क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। जहां कई दर्शक उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स मजेदार अंदाज में उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

दरअसल, वायरल सीन में रूपाली का किरदार गुस्से से भरा हुआ नजर आता है। कहानी के दौरान जब रिंकू उन्हें चुनौती देती है, तो अनुपमा अपने शब्दों के जरिए अपना गुस्सा खुलकर जाहिर करती है। बिना रुके लगातार बोले गए इस मोनोलॉग ने दर्शकों को चौंका दिया। रूपाली की डायलॉग डिलीवरी, एक्सप्रेशन और एनर्जी ने सीन को और ज्यादा दमदार बना दिया, जिसकी वजह से यह क्लिप इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी।

रूपाली गांगुली के वायरल क्लिप पर आई कमेंट की बाढ़

खास बात ये है कि इस वीडियो को खुद रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने उनकी एक्टिंग स्किल की तारीफ करते हुए लिखा कि इतनी लंबी लाइन बिना कट के बोलना आसान नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर मीम्स बनाना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने मजाक में लिखा, “मरूंगी के 50 शेड्स!” तो दूसरे ने कमेंट किया, “जब जवाब एक शब्द का हो लेकिन सवाल 5 नंबर का हो।” किसी ने उन्हें “सनी देओल का अल्ट्रा प्रो मैक्स वर्जन” बता दिया। एक और यूजर ने लिखा, “मेरी मां का रिएक्शन जब गणित के टेस्ट में 2 नंबर आए।” ऐसे ही सैकड़ों फनी कमेंट्स पोस्ट के नीचे देखने को मिल रहे हैं।

डायलॉग की बढ़ी लगातार लोकप्रियता

मजेदार बात यह है कि ट्रोलिंग के बावजूद वीडियो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मीम्स और रील्स की वजह से यह क्लिप अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। इससे साफ है कि रूपाली गांगुली का यह सीन लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। तारीफ हो या ट्रोलिंग अनुपमा का यह डायलॉग अब इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें