-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Preity Zinta Love Life Gene Goodenough Secret Wedding Birthday Special
नेस वाडिया संग रहा अफेयर, फिर अमेरिका में की सीक्रेट शादी, जानें प्रीति जिंटा की लव लाइफ के किस्से
- Written By: सोनाली झा
Preity Zinta Love Life: प्रीति जिंटा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। नेस वाडिया संग अफेयर से लेकर अमेरिका में जीन गुडइनफ से सीक्रेट शादी तक, उनकी लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है।

प्रीति जिंटा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Preity Zinta Birthday Special Story: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी प्रीति ने फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने बिंदास अंदाज और दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली प्रीति जिंटा आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं।
प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में अधिकारी थे, जबकि उनकी मां नीलप्रभा गृहिणी थीं। जब प्रीति महज 13 साल की थीं, तब एक सड़क हादसे में उनके पिता का निधन हो गया था। इस दुर्घटना में उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उन्हें ठीक होने में काफी समय लगा। इस हादसे ने प्रीति की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया और उन्होंने कम उम्र में ही जिम्मेदारियां संभाल लीं।
प्रीति जिंटा का करियर
पढ़ाई में भी प्रीति काफी आगे थीं। उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन और क्रिमिनल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस में होती है। प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी। एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में उनकी मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई, जिसने उन्हें चॉकलेट कमर्शियल का ऑफर दिया। इसके बाद उन्होंने कई ऐड फिल्मों में काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
Pawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
‘सबको खुश रखा, फिर भी रह गई अकेली’, Sushmita Mukherjee ने वीडियो शेयर कर किया दर्दभरा खुलासा
‘मुझे इस दौर के बारे में पता ही नहीं था’, 90s की मंदी पर अदा शर्मा का बयान वायरल
गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते पर बेटी Tina Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर दशक में नई कहानी बना ली जाती है
प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ
साल 1997 में शेखर कपूर ने प्रीति को फिल्मों में आने की सलाह दी और 1998 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद ‘क्या कहना’, ‘कल हो ना हो’, ‘वीर-जारा’ और ‘सोल्जर’ जैसी फिल्मों से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकन बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी, जो उनसे करीब 10 साल छोटे हैं। दोनों ने 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। प्रीति ने अपनी शादी की तस्वीरें करीब छह महीने बाद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
नेस वाडिया के साथ जुड़ा था नाम
शादी से पहले प्रीति का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी जुड़ा था और दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए और उनका रिश्ता आईपीएल के दौरान खत्म हो गया। आज प्रीति जिंटा फिल्मों से थोड़ी दूर जरूर हैं, लेकिन आईपीएल टीम की सह-मालकिन और बिजनेसवुमन के रूप में वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।
Preity zinta love life gene goodenough secret wedding birthday special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: इंदौर में भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में फूटा दूषित पानी का बम; कई घरों में पसरा बीमारी का खौफ
Jun 17, 2026 | 07:07 PM‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
Jun 17, 2026 | 07:05 PMशिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
Jun 17, 2026 | 07:04 PMPawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
Jun 17, 2026 | 07:00 PM‘अखिलेश का साथ छोड़ेंगे 25-26 सांसद’, ओपी राजभर के बाद केशव प्रसाद का बड़ा दावा; क्या टूट रही समाजवादी पार्टी?
Jun 17, 2026 | 06:58 PMCM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
Jun 17, 2026 | 06:55 PMबम धमाके में गंवाए दोनों पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला: हरी बुद्धा ने सेवन समिट्स फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jun 17, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM













