रुचि गुज्जर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रुचि गुर्जर ने करण सिंह चौहान पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज कराई FIR

Ruchi Gujjar: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुचि गुर्जर ने हाल ही में सो लॉन्ग वैली के निर्माता करण सिंह चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही धमकी देने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

स्नेहा मौर्या

Ruchi Gujjar Filed FIR Karan Singh Chauhan: टीवी एक्ट्रेस रुचि गुर्जर ने फिल्म निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। यह विवाद एक टीवी सीरियल के सह-निर्माता बनने के नाम पर 24 लाख रुपये की रकम को लेकर है।

दरअसल, रुचि गुर्जर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी एसआर इवेंट एंड एंटरटेनमेंट के जरिए करण की कंपनी और कुछ अन्य बैंक खातों में कई किश्तों में 24 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। रुचि का दावा है कि करण ने खुद को सोनी टीवी पर आने वाले हिंदी सीरियल का निर्माता बताया था और उन्हें सह-निर्माता के तौर पर जोड़ने का ऑफर दिया।

रुचि गुज्जर ने फिल्म निर्माता पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

रुचि गुर्जर ने बताया कि करण ने उन्हें प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ दस्तावेज और वादे व्हाट्सऐप पर भेजे, जिस पर भरोसा कर उन्होंने पैसा ट्रांसफर किया। लेकिन पैसे देने के बाद प्रोजेक्ट पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। जब रुचि ने करण से कई बार संपर्क किया तो वह सिर्फ बहाने बनाता रहा।

बाद में करण ने बताया कि उसने वह पैसे एक फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ में लगा दिए हैं और जब फिल्म बिकेगी तो वह पैसा लौटा देगा। जब रुचि को पता चला कि यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज हो रही है, तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। इस पर करण ने उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया।

अब मुंबई पुलिस ने रुचि की शिकायत पर करण सिंह चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच

एफआईआर में रुचि ने ट्रांजैक्शन डिटेल्स, बैंक अकाउंट नंबर और आर्थिक नुकसान से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को दी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें बैंकिंग लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, करण सिंह चौहान को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यह मामला अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और खुलासे हो सकते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना