रुचि गुर्जर ने कान्स में पहना पीएम मोदी की फोटोज वाला नेकलेस
रुचि गुर्जर राजस्थानी दुल्हन वाले लुक के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंचीं। इस दौरान रुचि के कस्टमाइज नेकलेस ने पूरी लाइमलाइट खींच लीं। इसमें पीएम मोदी की तीन फोटोज लगी थीं।
राजस्थानी दुल्हन
All Source:Instagram
कान्स फिल्म फेस्टिवल में रुचि गुज्जर राजस्थानी दुल्हन वाले लुक के साथ पहुंचीं।
कस्टमाइज नेकलेस
इस दौरान हर किसी का ध्यान रुचि के कस्टमाइज नेकलेस पर गया जिसमें पीएम मोदी की तीन फोटोज लगी थीं।
रुचि का नेकलेस
रुचि का नेकलेस ट्रेडिशनल राजिस्थानी था, जिसे उन्होंने गोल्डन लहंगे के साथ पेयर किया था।
बांधनी दुपट्टा
इस ड्रेस के साथ रुचि ने बांधनी दुपट्टा पेयर किया, जिसपर जरदोजी और गोटा पत्ती की कढ़ाई थी।
रुचि ने कहा
कान्स के अपने इस लुक को लेकर रुचि ने कहा कि ये हार जूलरी से कहीं बढ़कर है।
प्रधानमंत्री का सम्मान
रुचि ने आगे कहा कि कान्स में इसे पहनकर मैं हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान करना चाहती थी।
इंस्टाग्राम
रुचि गुज्जर ने अपने इंस्टाग्राम पर कान्स के रेड कार्पेट से अपने लुक की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
प्राउड मूमेंट
रुचि गुज्जर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि इंडिया के लिए प्राउड मूमेंट।

