चहल संग लिंकअप के बीच महवश ने शेयर किया मजेदार पोस्ट 
मनोरंजन

चहल संग लिंकअप के बीच महवश ने शेयर किया मजेदार पोस्ट, बोलीं- दूल्हा भाग गया...

RJ Mahvash share funny Post: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे महवश का नाम इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग जोड़ा जा रहा है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स और लंदन ट्रिप को लेकर डेटिंग की अफवाहें हैं।

सोनाली झा

RJ Mahvash funny Post: सोशल मीडिया स्टार और आरजे महवश को लेकर इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है। वजह है उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़ना। बीते कुछ समय से दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें तैर रही हैं। कभी लंदन की ट्रिप, तो कभी एक जैसे पोस्ट्स ऐसे कई इशारे मिल चुके हैं कि इन दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। लेकिन अब शादी की अफवाहों ने सारी हदें पार कर दी हैं।

हाल ही में एक न्यूज चैनल ने दावा किया कि महवश की शादी 31 जून को होने जा रही है। इसी खबर पर महवश ने अपने ही अंदाज में मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर व्हाइट गाउन में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कुछ न्यूज चैनल ने दावा किया कि 31 जून को मेरी शादी है। ये फोटोज उसी की हैं... बस दूल्हा भाग गया। कोई मुझसे शादी करेगा?

महवश का मजाकिया कैप्शन

इस मजाकिया कैप्शन के साथ महवश ने हंसने वाले इमोजी भी लगाए, जिससे साफ हो गया कि उन्होंने शादी की खबरों को हल्के फुल्के अंदाज में नकार दिया है। पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स दोनों ने खूब प्रतिक्रिया दी। फलक नाज ने कमेंट किया कि गॉर्जियस। वहीं आरजे करिश्मा ने लिखा कि सुंदरी। एक यूजर ने चुटकी ली कि 31 जून होती है क्या? तो किसी ने लिखा कि दुनिया के बेस्ट फोटोग्राफर युजी भाई।

यूजर्स का रिएक्शन

एक यूजर के सवाल कि लव मैरिज करोगी या अरेंज?”, पर महवश ने जवाब दिया कि लव मैरिज। एक जाना-पहचाना नालायक, अंजान नालायक से बेहतर होता है। हालांकि, अब तक महवश और युजवेंद्र चहल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मगर दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स और बॉन्डिंग को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोस्ती से कुछ ज़्यादा जरूर है।

महवश का करियर

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल की निजी जिंदगी पर सभी की नजरें टिकी हैं, और महवश संग जुड़ते चर्चे इस खबर को और दिलचस्प बना रहे हैं। महवश एक प्रसिद्ध रेडियो जॉकी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की, और फिर सोशल मीडिया पर अपने प्रैंक वीडियो और अन्य कंटेंट के साथ लोकप्रियता हासिल की।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट