राजा शिवाजी की कमाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Raja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने 13 दिनों में वसूल की पूरी लागत, दूसरे बुधवार भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम

Raja Shivaji Total Earnings: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 13 दिनों में 75.05 करोड़ रुपये की कमाई कर अपनी पूरी लागत वसूल ली है।

सोनाली झा

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को खासतौर पर महाराष्ट्र में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना रखी है और अब दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है।

हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘राजा शिवाजी’ ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के 13 दिनों में अपनी पूरी लागत वसूल कर ली है और अब यह मुनाफे की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस ऐतिहासिक ड्रामा को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

राजा शिवाजी की कमाई

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में ‘राजा शिवाजी’ ने 52.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी इसका प्रदर्शन स्थिर बना रहा। आठवें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपये कमाए, जबकि नौवें दिन इसकी कमाई 5.60 करोड़ रुपये रही। दसवें दिन फिल्म ने 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 11वें दिन इसकी कमाई 2.40 करोड़ और 12वें दिन 2.50 करोड़ रुपये रही।

बजट निकालकर पहुंची सेफ जोन में

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को करीब 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 75.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘राजा शिवाजी’ को लगभग 75 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ऐसे में फिल्म ने 13वें दिन अपनी पूरी लागत निकाल ली है। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रॉफिट कमाने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है।

स्टारकास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

फिल्म का निर्देशन खुद रितेश देशमुख ने किया है और उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में दमदार अभिनय भी किया है। फिल्म में संजय दत्त ने अफजल खान का खतरनाक रोल निभाया है, जबकि अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी महाराज के किरदार में नजर आए हैं। वहीं जेनेलिया डिसूज़ा महारानी साईबाई की भूमिका में दिखाई दी हैं। खास बात यह है कि सलमान खान ने फिल्म में जीवा महाला के रोल में स्पेशल कैमियो किया है।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि