रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म

Raja Shivaji Public Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों से रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और इसे मास्टरपीस बता रहे हैं। फिल्म की ओपनिंग भी मजबूत रहने की उम्मीद है।

सोनाली झा

Riteish Deshmukh Film Raja Shivaji: राजा शिवाजी सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही है। रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत, निर्देशित और निर्मित इस फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, और अब पब्लिक रिव्यू सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है।

फिल्म देखने के बाद बाहर निकल रहे दर्शकों की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष और उनके जीवन के कठिन दौर को जिस तरह पर्दे पर दिखाया गया है, वह दिल को छू लेने वाला है। एक महिला दर्शक ने कहा कि पूरी फिल्म के दौरान आंखें नम रहीं, खासकर दूसरा भाग बेहद प्रभावशाली है।

स्टार कास्ट ने जीता दिल

फिल्म में अभिषेक बच्चन की एंट्री को दर्शकों ने शानदार बताया, वहीं क्लाइमैक्स में सलमान खान का कैमियो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हुआ। उनके आते ही सिनेमाघरों में तालियों और सीटियों की गूंज सुनाई दी। दर्शकों ने रितेश देशमुख के निर्देशन की भी जमकर सराहना की है। कई लोगों का मानना है कि यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म होने के बावजूद बेहद परिपक्व और प्रभावशाली है।

ऐतिहासिक किरदारों का दमदार चित्रण

फिल्म के हर सीन में बारीकी और ऐतिहासिक प्रामाणिकता नजर आती है, जो इसे और खास बनाती है। फिल्म में संजय दत्त ने अफजल खान के किरदार को निभाया है, जिसे दर्शकों ने बेहद प्रभावशाली बताया। उनके अभिनय ने कहानी में गहराई जोड़ दी है। दर्शकों के अनुसार, फिल्म में शिवाजी महाराज का ओरा और व्यक्तित्व काफी वास्तविक तरीके से पेश किया गया है।

परिवार के साथ देखने लायक फिल्म

कई दर्शकों ने इसे एक परफेक्ट फैमिली और ऐतिहासिक फिल्म बताया है। उनका कहना है कि हर वर्ग के लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि इतिहास से जुड़ने का भी मौका देती है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन फिल्म 12 से 14 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी