राजा शिवाजी की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रफ्तार हुई धीमी, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है दबदबा

Raja Shivaji ने छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 48.65 करोड़ पहुंच गया है। अब यह जल्द ही वेद को पीछे छोड़ मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

सोनाली झा

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही मराठी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि अब वीकडेज में इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार मजबूत कलेक्शन कर रही है और जल्द ही मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है।

फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में धमाकेदार कमाई की थी। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। अब पहले बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन करीब 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

राजा शिवाजी का कलेक्शन

अगर फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो पहले दिन इसने 11.35 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 5.60 करोड़ और पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 48.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वेद को पीछे छोड़ने की तैयारी

48 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ राजा शिवाजी अब मराठी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब इसका अगला लक्ष्य वेद का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने लाइफटाइम 61.2 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए अब सिर्फ लगभग 13 करोड़ रुपये और कमाने हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने के कारण 'राजा शिवाजी' को बॉक्स ऑफिस पर लंबा फायदा मिल सकता है।

मराठी सिनेमा में बना रही नई पहचान

मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में सैराट अब भी 90 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर कायम है। इसके बाद बैपन भारी देवा और वेद का नाम आता है। वहीं राजा शिवाजी ने सिर्फ छह दिनों में टॉप-4 में जगह बनाकर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रितेश देशमुख ने फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण भी किया है।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम