काजल राघवानी, करण पटेल और स्वरा भास्कर (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Rise And Fall 2: तेजू भैय्या काजल राघवानी की पीठ पर घोपेंगें खंजर, क्या एलिमिनेशन के लिए करेंगे नॉमिनेट

Kajal Raghwani: राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट प्रोमो में तेज प्रताप यादव काजल राघवानी को नॉमिनेट करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इसके बाद काजल, करण पटेल और स्वरा भास्कर के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है।

अपूर्वा नायक

Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Nomination: अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 टीआरपी के मामले में बिग बॉस को टक्कर देता हुआ दिखायी दे रहा है। जहां कॉन्ट्रोवर्सी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

प्राइम वीडियो के इस रियलिटी शो में लगातार कॉन्ट्रोवर्सी की बौछार देखने के लिए मिलती आ रही है। जहां तेज प्रताप यादव अपनी ही दोस्त काजल राघवानी को नॉमिनेशन की आग में झोंकते हुए नजर आ सकते हैं। इसको लेकर शो में काफी बवाल मचेगा।

काजल को नॉमिनेट करेंगे तेजू भैय्या

राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट प्रोमो में पेंटहाउस के सदस्यों और बेसमेंट के सदस्यों के बीच जुबानी जंग होती हुई दिखायी दे रही है। दरअसल, शो के रूलर तेज प्रताप यादव काजल राघवानी से कहते है कि आपको नॉमिनेट कर दे काजल जी। जिसके बाद काजल की साथी सारा गुरपाल तेजू भैय्या से कहती है कि फिर आपको उसने बचाया ही क्यूं। जिसके बाद करण पटेल और स्वरा भास्कर बीच में कूदते हुए कहते है कि आप कर दो इसे नॉमिनेट।

करण पटेल-स्वरा भास्कर और काजल राघवानी के बीच छिड़ी जुबानी जंग

करण पटेल की बौखलाहट देखकर काजल राघवानी भी खुद को रोक नहीं पाती है। काजल भी ऊंची आवाज में कहती है कि आपके ये बात करने का तरीका होगा, मेरा ये तरीका नहीं है। जिसके बाद स्वरा भास्कर बेवजह बीच में आकर काजल राघवानी को चुप रहने के लिए कहती है। जिसके बाद काजल का पारा हाई हो जाता है और वो स्वरा पर तंज कसते हुए कहती है कि बच्चे को भूख लग गई होगी कुछ खाना मंगवा लो। जिसके बाद स्वरा चिल्लाते हुए कहती है कि काजल बकवास मत करो, ज्यादा पर्सनल मत हो। जिसके बाद बहस का ये सिलसिला जारी ही रहता है।

पेंटहाउस में हुई गौतम की एंट्री

राइज एंड फॉल में बेसमेंट में रह रहे कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने तेज प्रताप यादव का दिल जीतकर टास्क को सक्सेसफुली पूरा कर लिया था। जिसके बाद उन्हें बेसमेंट से पेंटहाउस में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा पेंटहाउस में रह रही प्रियंका चहर चौधरी को बेसमेंट में भेज दिया गया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?