

Rise and Fall 2 Tej Pratap Yadav: बिहार के कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए तैयार हैं। अपने बेबाक और देसी अंदाज से पहचान बनाने वाले तेज प्रताप अब ओटीटी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो के नए सीजन में अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे।
ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाले रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में तेज प्रताप यादव प्रतियोगी के रूप में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में सामने आए प्रोमो में वे अपनी अलग पहचान और पावर का दावा करते हुए दिख रहे हैं। उनका यह नया रूप उनके फैंस के साथ-साथ शो के दर्शकों के लिए भी काफी हैरान कर देने वाला और मनोरंजक साबित हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में तेज प्रताप अपने विरोधियों पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वे मुश्किल समय में थोड़े लड़खड़ाए तो लोग उनका मजाक उड़ाने लगे, लेकिन वे भूल गए कि वे बरगद के उस पेड़ की तरह हैं जिसकी जड़ें बहुत मजबूत होती हैं। तेज प्रताप ने साफ शब्दों में कहा कि वे इस शो में अपनी ताकत का अहसास कराने और सबको सबक सिखाने आ रहे हैं।
शो के दौरान अपनी रणनीतियों के बारे में बताते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे टावर के सबसे ऊपरी हिस्से यानी पेंटहाउस पर कब्जा करेंगे। वहां रहकर वे अपना दरबार सजाएंगे और नीचे बेसमेंट में रहने वाले अन्य प्रतियोगियों पर अपना राज चलाएंगे। बातचीत के दौरान उन्होंने पूरे बिहार को अपनी फैमिली बताते हुए शो में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरने का इरादा जताया।
खबरों के अनुसार 'राइज एंड फॉल सीजन 2' की मेजबानी पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग करने जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव के अलावा इस सीजन में स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। यह शो 26 सितंबर से हर दिन दोपहर 12 बजे एमएक्स बाय प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।