स्वरा भास्कर ने सुनाया करियर का डरावना अनुभव, बोलीं- रात में नशे में डायरेक्टर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया

Swara Bhasker Director Incident: स्वरा भास्कर ने ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपने करियर के शुरुआती दौर का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के निर्देशक उन्हें मैसेज और कविताएं भेजते थे।
Swara Bhasker Director Incident
स्वरा भास्कर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Swara Bhasker Revelation Rise and Fall 2: अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं। शो में वह अपने बेबाक अंदाज और शहजाद पूनावाला के साथ बहस को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। अभिनेत्री ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर एक निर्देशक के व्यवहार के बारे में बात की।

प्रियंका चाहर चौधरी और तेज प्रताप यादव के साथ बातचीत में स्वरा ने बताया कि यह घटना ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद की है। उस समय वह एक बड़ी फीमेल-लीड फिल्म में काम कर रही थीं। फिल्म की शूटिंग करीब 56 दिनों तक चली थी। स्वरा के मुताबिक, शुरुआत में निर्देशक उनसे कहते थे कि एक डायरेक्टर को अपने एक्टर से प्यार करना चाहिए। इसके बाद वह उन्हें मैसेज और कविताएं भेजने लगे। अभिनेत्री ने बताया कि धीरे-धीरे उन्हें निर्देशक के व्यवहार को लेकर असहज महसूस होने लगा था।

अकेले में रोमांटिक सीन की रिहर्सल का दिया ऑफर

स्वरा ने बताया कि फिल्म में एक रोमांटिक सीन और गाना था, जिसकी रिहर्सल को लेकर निर्देशक ने उनसे अकेले मिलने की बात कही। जब उन्होंने पूछा कि रिहर्सल में कौन-कौन मौजूद रहेगा, तो निर्देशक ने कथित तौर पर कहा कि सिर्फ वह और स्वरा होंगे और दोनों मिलकर सीन पर चर्चा करेंगे। अभिनेत्री ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर यह रिहर्सल है तो इसमें अभिनेता और कैमरामैन समेत बाकी संबंधित लोगों को भी मौजूद रहना चाहिए।

Swara Bhasker Director Incident
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई, ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ पार करने का अनुमान

रात में नशे की हालत में कमरे के बाहर पहुंचे

स्वरा ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी टीम एक गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी और वह वहां अकेली महिला थीं। अभिनेत्री के अनुसार, एक रात निर्देशक उनके कमरे के बाहर आए और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगे। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उन्हें लगा कि निर्देशक ने शराब पी रखी थी। स्वरा के मुताबिक, निर्देशक ने उनसे पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकते हैं।

स्वरा भास्कर ने ऐसा करने से मना कर दिया और उनसे वहां से जाने को कहा। उन्होंने बताया कि उस समय वह करीब 20 साल की थीं और ऐसी परिस्थिति उनके लिए काफी डरावनी और मुश्किल थी। स्वरा ने इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उस दौर में वह खुद को ऐसी परिस्थितियों में काफी असहज महसूस करती थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com