Weekend Ke Vaar में सलमान खान ने लगायी काजी की क्लास, क्या रीति तिवारी की होगी बिग बॉस के घर में रीएंट्री?

Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान काजी तौकीर को कनिका मान से जुड़े विवाद पर फटकारते नजर आएंगे। वहीं रीति तिवारी की रीएंट्री को लेकर भी प्रोमो में बड़ा सस्पेंस देखने को मिल रहा है।
Bigg Boss Weekend Ka Vaar
काजी तौकीर और सलमान खान (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आने वाला वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं।

बिग बॉस 20 में वीकेंड के वार में कुछ बड़ा होने जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट काजी तौकीर की क्लास लेते हुए दिखायी देंगे। इसके अलावा लेटेस्ट प्रोमो में रीति तिवारी की शो में रीएंट्री का भी संकेत दिया जा रहा है। हालांकि ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि रीति तिवारी की शो में वापसी होती है या फिर ये सिर्फ एक प्रैंक था।

काजी तौकीर पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस 20 के होस्ट सलमान खान काजी तौकीर की क्लास लगाते है। दरअसल बिग बॉस के एपिसोड में काजी तौकीर ने एक्ट्रेस कनिका मान को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद कनिका ने इसका विरोध जताया था। इतना ही नहीं कनिका ने ये भी कह दिया था कि वो काजी तौकीर को तमीज सिखाकर रहेगी। जिसके बाद हर बार की तरह काजी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था और उन्होंने मासूमियत में ये टिप्पणी की थी।

क्या काजी मांगेंगे कनिका से माफी?

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ये मुद्दा उठाते है और काजी को फटकार लगाते हुए पूछते है कि क्या उन्होंने कनिका से इसके लिए माफी मांगी या नहीं। जिसके बाद काजी कहते हैं कि हां उन्होंने कनिका से माफी मांग ली है, जिसके बाद सलमान कहते है हमने आपको इनसे माफी मांगते हुए नहीं देखा। आपने तो ये कहा था कि मैं गोली खा लूंगा, लेकिन सॉरी नहीं कहूंगा।

Bigg Boss Weekend Ka Vaar
Bollywood Secret Cousins: इमरान हाशमी-आलिया भट्ट से रणवीर सिंह-सोनम कपूर तक, ये सितारे हैं आपस में रिश्तेदार

रीति तिवारी की रीएंट्री का सस्पेंस

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान कहते है कि रीति घर से चली गई, उसने माफी भी मांग ली थी। आपसे से किसी ने भी उसे एक मौका भी नहीं दिया कि वो साबित कर सकें कि वो बदल गई है। आप सोचते है कि वो घर से बेघर हो गई है, मैंने सोच लिया कि वो चली गई, बिग बॉस ने भी सोच लिया कि वो चली गई। लेकिन शायद आप सब भूल रहे हैं कि इस सीजन का थीम ही तथास्तु है। जिसके बाद सलमान किसीको स्टैज पर आने के लिए कहते है। हालांकि अभी तक इस बात पर सस्पेंस बना है कि क्या रीति तिवारी की बिग बॉस के घर में रीएंट्री होगी या नहीं?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com