गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

राइज एंड फॉल 2 के सिटी टास्क में भिड़ीं स्वरा भास्कर-प्रियंका चाहर चौधरी, पैसों को लेकर आमने-सामने आईं दोनों

Rise and Fall 2 Fight: 'राइज एंड फॉल 2' के सिटी टास्क में स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गौतम गुलाटी को सपोर्ट करने से प्रियंका के इनकार पर स्वरा नाराज हो गईं।

सोनाली झा

Rise and Fall Season 2 City Task Update: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों के साथ-साथ गेम को लेकर भी टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। शो के ‘सिटी टास्क’ के दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि स्वरा ने प्रियंका के गेम और उनके रवैये पर सवाल खड़े कर दिए।

दरअसल, शो में एक टास्क के दौरान गौतम गुलाटी ने प्रियंका चाहर चौधरी को चुना था। इस टास्क को गौतम सिटी तक पहुंचने और अल्टीमेट रूलर की गद्दी की रेस से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, टास्क के बीच प्रियंका रिंग से बाहर आ गईं। इसके बाद काइरा और निहारिका ने भी गौतम के खेल को बिगाड़ दिया, जिसके चलते गौतम सिटी नो-एंट्री जोन बन गया।

स्वरा भास्कर का गुस्सा

वहीं करण पटेल ने प्रियंका चाहर चौधरी से कहा कि अगर वह ऐसा कर सकती हैं तो स्थिति बदल दें। इस पर प्रियंका ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। उन्होंने साफ किया कि वह झूठ नहीं बोलतीं और अगर उन पर आरोप लगाया जाएगा तो वह सपोर्ट नहीं करेंगी। प्रियंका के इस फैसले से स्वरा भास्कर काफी नाराज नजर आईं। उन्होंने गुस्से में प्रियंका से कहा कि वह घर के 32 लाख रुपये और अपने 7 लाख रुपये लेकर चली गई हैं।

स्वरा भास्कर और प्रियंका चौधरी के बीच बहस

स्वरा ने सवाल किया कि जब घर में वह, करण और राज भी हैं तो प्रियंका को यह पैसा लेने का क्या अधिकार है। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि उनके पास विकल्प था। इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई। स्वरा ने प्रियंका से कहा कि वह भी वही हैं, जैसा वह दूसरों को बताती हैं और उन्हें अपना ‘मुखौटा’ उतार देना चाहिए।

इतनी टूटी-फूटी हो तो गेम से बाहर जाओ

प्रियंका ने स्वरा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह खुद ही बातों का बुरा मान लेती हैं। इसके बाद उन्होंने आगे गेम खेलने से इनकार कर दिया। इस पर स्वरा और भड़क गईं। उन्होंने प्रियंका से कहा कि अगर वह गेम के लिए इतनी परेशान हैं तो बाहर चली जाएं। स्वरा ने आगे कहा कि इस तरह का व्यवहार बाकी लोगों, शो और उन मजदूरों का अपमान है जो वास्तव में काम करते हैं।

स्वरा भास्कर की आखिरी टिप्पणी ने बढ़ाया विवाद

पेंटहाउस जाने से पहले स्वरा भास्कर ने प्रियंका चाहर चौधरी पर एक और तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रियंका के लिए एक नोट लिखा था और ग्लैमरस कपड़े और महंगा मेकअप भी उनके चरित्र की बदसूरती नहीं छिपा सकता। स्वरा की इस टिप्पणी के बाद दोनों के बीच विवाद शो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना