Ramayana New Poster: 'रामायण' में अरुण गोविल का बदला किरदार, दशरथ के शाही रूप में दिखे एक्टर

Ramayana Arun Govil Poster: नितेश तिवारी की रामायण से अरुण गोविल का पोस्टर सामने आया है। अरुण फिल्म में अयोध्या के राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता बनी है।
Arun Govil Film Ramayana Raja Dasharath Role
अरुण गोविल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Arun Govil Film Ramayana Raja Dasharath Role: 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महागाथा से अब अरुण गोविल का नया लुक सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म से उनका सोलो पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा दशरथ के किरदार में नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल के लिए यह भूमिका इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें आज भी टीवी के आइकॉनिक भगवान राम के रूप में याद किया जाता है।

अरुण गोविल ने 1987 में आई टीवी की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब बड़े पर्दे पर वह उसी महागाथा में भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि एक समय अरुण गोविल ने पूरी पीढ़ी के लिए राम के किरदार को जीवंत किया था और अब वह अयोध्या के राजा के रूप में ‘रामायण’ की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।

शाही अंदाज में दिखा राजा दशरथ का लुक

पोस्टर में अरुण गोविल को बेहद शाही अंदाज में दिखाया गया है। उनके लुक की डिटेलिंग में अयोध्या के राजा दशरथ के रुतबे और प्रभाव को उभारने की कोशिश की गई है। अरुण गोविल को राम के रूप में देखने वाले दर्शकों के लिए उनका दशरथ अवतार निश्चित तौर पर एक अलग अनुभव होने वाला है। खास बात यह है कि जिस किरदार को उन्होंने कभी आइकॉनिक बनाया था, अब उसी किरदार के पिता की भूमिका में नजर आएंगे।

Arun Govil Film Ramayana Raja Dasharath Role
मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में उतरीं युक्ता मुखी, तमिल फिल्म के बाद बॉलीवुड में दिखाया एक्टिंग का हुनर

ऐसी है फिल्म की स्टारकास्ट

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। 'रामायण पार्ट 1' 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी, जबकि पार्ट 2 दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com