स्वरा भास्कर और गौतम गुलाटी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

वीरेंद्र सहवाग के राइज एंड फॉल 2 में पहले ही दिन शुरू हुआ खेल, करण पटेल से स्वरा भास्कर तक ने बनाई जोड़ी

Rise And Fall 2 First Game: राइज एंड फॉल 2 के पहले गेम में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग रकम देकर प्राइस-पूल गेम कराया गया। करण पटेल, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर और अन्य कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियां बनाईं।

सोनाली झा

Virender Sehwag Rise And Fall Season 2: वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' की शुरुआत ही रोमांचक गेम से हुई। शो के पहले गेम में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग शुरुआती रकम दी गई थी। किसी के पास 4 लाख रुपये, किसी के पास 3.5 लाख रुपये और किसी के पास सिर्फ 75 हजार रुपये थे। इसके बाद शुरू हुआ प्राइस-पूल गेम, जिसमें कंटेस्टेंट्स को रकम के साथ-साथ अपने रिश्तों और रणनीति का भी इस्तेमाल करना पड़ा।

गेम के नियम के मुताबिक, तीन कंटेस्टेंट्स के एक ग्रुप में दो लोग अपनी रकम जोड़कर तीसरे कंटेस्टेंट पर भारी पड़ सकते थे। जोड़ी बनाने वाले कंटेस्टेंट्स को पेंटहाउस में जाने का मौका मिलता, जबकि अकेले रह जाने वाले कंटेस्टेंट को बेसमेंट में भेज दिया जाता। पहले राउंड में करण पटेल, निहारिका तिवारी और सिवेत तोमर आमने-सामने आए। करण के पास 75 हजार रुपये थे, जबकि निहारिका के पास 4 लाख और सिवेत के पास 3.5 लाख रुपये थे।

शहजाद पूनावाला और मनीष कश्यप ने मिलाया हाथ

अगले राउंड में शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप और राज ग्रोवर के बीच मुकाबला हुआ। शहजाद के पास 4 लाख, मनीष के पास 3.5 लाख और राज के पास 75 हजार रुपये थे। शहजाद और मनीष ने अपनी रकम जोड़कर पेंटहाउस में जगह बनाई, जबकि राज को बेसमेंट में जाना पड़ा। इसके बाद गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी और कायरा अनु की बारी आई। गौतम और प्रियंका ने साथ आने का फैसला किया और कायरा को बेसमेंट जाना पड़ा।

स्वरा भास्कर-काजल राघवानी ने बनाई जोड़ी

प्राइस-पूल गेम में स्वरा भास्कर, काजल राघवानी और अनीश भगत भी पहुंचे। स्वरा के पास 4 लाख, काजल के पास 3.5 लाख और अनीश के पास 75 हजार रुपये थे। स्वरा और काजल की जोड़ी बनी और दोनों पेंटहाउस में पहुंच गईं। अनीश को बेसमेंट जाना पड़ा। आखिरी राउंड में इरीना रुडाकोवा, सारा गुरपाल और तेज प्रताप यादव आमने-सामने आए। इस बार तेज प्रताप और इरीना ने साथ आने का फैसला किया, जबकि सारा बेसमेंट में चली गईं।

ये बने पावर रूलर्स

पहले गेम के बाद करण पटेल, सिवेत तोमर, शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और इरीना रुडाकोवा पावर रूलर्स बने। वहीं निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कायरा अनु, अनीश भगत और सारा गुरपाल पावरलेस वर्कर्स बन गए। 'राइज एंड फॉल 2' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। शो का नया एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे देखा जा सकता है।

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले