अमिताभ बच्चन से KBC 18 में पूछा गया जया बच्चन के परिवार को लेकर सवाल, बोले- सासूमां हैं ज्यादा पसंद

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Marriage: KBC 18 में कंटेस्टेंट अहेली ने अमिताभ बच्चन से जया बच्चन के परिवार को लेकर मजेदार सवाल किए। सास और ससुर में पसंद पूछे जाने पर बिग बी ने सासूमां को चुना।
Amitabh Bachchan And Jaya Bachchan Family
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amitabh Bachchan And Jaya Bachchan Family: मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 को होस्ट कर रहे हैं। शो में वह कंटेस्टेंट्स के सवालों का जवाब देते हुए कई बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से भी शेयर करते नजर आते हैं। हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट अहेली ने अमिताभ बच्चन से उनकी पत्नी जया बच्चन के परिवार को लेकर कुछ मजेदार सवाल पूछे। इन सवालों पर बिग बी ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया।

शो के दौरान अहेली ने अमिताभ बच्चन को बंगाल का दामाद बताते हुए कहा कि वह उनसे उनके ससुराल को लेकर कुछ सवाल पूछना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने अमिताभ के सामने मजेदार सवाल रखा। कंटेस्टेंट ने पूछा कि उन्हें अपने ससुर और सास में से कौन ज्यादा पसंद है। अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लगाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें अपनी 'सासूमां' ज्यादा पसंद हैं। बिग बी का यह जवाब सुनकर शो में मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे।

ससुराल को लेकर भी दिया मजेदार जवाब

इसके बाद अहेली ने अमिताभ से पूछा कि वह अपने ससुराल की कौन-सी चीज सबसे ज्यादा मिस करते हैं। इस पर अमिताभ ने अपने खास मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि जो ससुराल जाए, वो मिस करे, हम क्यों मिस करें? अमिताभ की यह बात सुनकर माहौल और भी मजेदार हो गया। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को करीब पांच दशक हो चुके हैं। दोनों ने साल 1973 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने अपने परिवार को आगे बढ़ाया और उनके दो बच्चे हैं, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा।

Amitabh Bachchan And Jaya Bachchan Family
यामी गौतम की नेशनल अवॉर्ड जीत पर परिवार में जश्न का माहौल, बहन ने लगाया गले तो पिता ने प्यार से चूमा माथा

सादगी से हुई थी अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की शादी

अमिताभ बच्चन इससे पहले अपनी और जया बच्चन की शादी से जुड़ी कई बातें भी साझा कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वह अपनी शादी को लेकर किसी तरह की भव्यता या ज्यादा शोर-शराबे के पक्ष में नहीं थे। दोनों ने बेहद सादगी के साथ शादी की थी। अमिताभ और जया बच्चन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी लंबे समय से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। वहीं, 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अमिताभ का ऐसा हल्का-फुल्का अंदाज दर्शकों को अक्सर देखने को मिलता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com