Rise And Fall 2 Promo: स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच हुई नोकझोंक, राजनीतिक मुद्दों को लेकर ने रखी बात

Swara Bhasker Rise And Fall 2: शो के प्रोमो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। वीरेंद्र सहवाग के सवाल पर शहजाद ने कहा कि उनका स्वर दबाने वाला कोई पैदा नहीं हुआ।
Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Rise And Fall 2
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Rise And Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत 26 सितंबर से हो चुकी है। इस सीजन को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं और शो में 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर और राजनीतिक कमेंटेटर शहजाद पूनावाला भी शामिल हैं। दोनों की एंट्री के बाद से ही उनके बीच होने वाली बहस को लेकर चर्चा है। शो के प्रोमो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक की झलक भी देखने को मिली है।

राइज एंड फॉल 2 के एक प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग शहजाद पूनावाला से स्वरा भास्कर को लेकर सवाल करते नजर आते हैं। सहवाग उनसे कहते हैं कि सोशल मीडिया पर उन्होंने स्वरा से काफी बातें कीं और उन्हें भड़काने की कोशिश भी की, लेकिन अब जब स्वरा शो में सामने हैं तो वह उनसे बात नहीं कर रहे हैं। इस पर शहजाद जवाब देते हुए कहते हैं कि मेरा स्वर दबाने वाला कोई माई का लाल अभी तक पैदा नहीं हुआ। शहजाद के इस जवाब पर स्वरा हंसती नजर आती हैं।

जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ बोलेंगे

इसके बाद शहजाद कहते हैं कि वह स्वरा को इग्नोर कर रहे हैं। इस पर स्वरा भास्कर जवाब देती हैं कि इग्नोर करने का मतलब सामने वाले को भाव न देना होता है, जो वह खुद कर रही हैं। आगे शहजाद कहते हैं कि जो देश के खिलाफ बोलेगा, वह उसके खिलाफ हमेशा बोलेंगे। इस पर स्वरा कहती हैं कि यह चुनाव नहीं है और यहां से किसी का राजनीतिक करियर उज्ज्वल नहीं होने वाला। इसके बाद दोनों के बीच निजी और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर बातचीत आगे बढ़ती है।

Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Rise And Fall 2
गौतम गुलाटी की फीस ने खींचा ध्यान, राइज एंड फॉल 2 के लिए हर सप्ताह मिल रहे 45 लाख रुपये

26 सितंबर से शुरू हुआ शो

राइज एंड फॉल 2 में स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला के अलावा गौतम गुलाटी, करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हैं और गेम में कंटेस्टेंट्स के बीच बदलते समीकरण और पावर डायनेमिक्स देखने को मिलेंगे। शो का फॉर्मेट कंटेस्टेंट्स को 'रूलर्स' और 'वर्कर्स' की भूमिकाओं में बांटता है, जहां गेम के दौरान उनकी स्थिति बदल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com