रेखा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इस एक्ट्रेस को इन सुपरहिट फिल्मों ने बनाया रातोंरात स्टार, जानें उनके स्टारडम की दिलचस्प कहानी

Rekha Birthday Special: हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रेखा आज यानी 10 अक्टूबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर चलिए उनके करियर के बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

स्नेहा मौर्या

Happy Birthday Rekha: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज 71 साल की हो गई हैं, लेकिन उनकी ग्रैस, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी पहले जैसी चमकदार है। फिल्मी दुनिया में उनकी अदाकारी और करिश्मा का कोई जवाब नहीं है। चाहे पार्टी, इवेंट या इंटरव्यू हो, रेखा की पर्सनालिटी आज की कई अभिनेत्रियों के लिए भी चुनौती से कम नहीं है।

रेखा ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की और 1969 में अपनी पहली लीड रोल वाली फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनय के साथ-साथ रेखा ने डांस, ग्रेस और एक्सप्रेशन में भी अपनी पहचान बनाई और एक बेहतरीन कथक डांसर के रूप में भी खुद को साबित किया।

रेखा की इन फिल्मों को आज भी पसंद करते हैं लोग

उनकी फिल्मों की बात करें तो ‘उमराव जान’ (1981) हमेशा यादगार रहेगी। इस क्लासिक फिल्म में रेखा ने न सिर्फ बेहतरीन एक्टिंग की, बल्कि इसके गाने ‘इन आंखों की मस्ती में’ और ‘दिल चीज क्या है’ आज भी लोगों के दिल में बसते हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस भी मिला। 1978 में रिलीज़ हुई ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में रेखा ने अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और अमजद खान के साथ काम किया। यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

यश चोपड़ा की ‘सिलसिला’ (1981) रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जो समय से आगे थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कामयाबी नहीं मिली, लेकिन रेखा की एक्टिंग और अमिताभ के साथ उनकी केमिस्ट्री ने चर्चा बटोरी। 1979 की ‘मिस्टर नटवरलाल’ में रेखा और अमिताभ की जोड़ी फिर से हिट साबित हुई, जबकि ‘खून भरी मांग’ (1988) में उन्होंने कमजोर से मजबूत महिला की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।

71 साल की उम्र में लगती हैं जवां

इसके अलावा रेखा की यादगार फिल्मों में ‘कलयुग’, ‘गंगा की सौगंध’, ‘लज्जा’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘धर्मा’ (1973) शामिल हैं। इन फिल्मों ने न केवल उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ाई बल्कि उन्हें बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा बना दिया। आपतो बता दें, 71 साल की उम्र में भी रेखा का ग्लैमर, परफॉर्मेंस और अदाकारी का जादू बरकरार है। बॉलीवुड में उनका सफर संघर्ष, प्रतिभा और कला का प्रेरणादायक उदाहरण है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट