रेखा की सदाबहार खूबसूरती का खुल गया राज, अभिनेत्री ने कपिल के शो में बताईं सीक्रेट बातें 
मनोरंजन

12 गिलास पानी और दादी-नानी के नुस्खों से खुद को रखती हैं जवां, रेखा ने रिवील किया खूबसूरती का राज

अभिनेत्री रेखा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी खूबसूरती का राज खोला। उन्होंने बताया कि वह खुद से प्यार करती हैं और फिटनेस के लिए डांस, बागवानी, आयुर्वेदिक स्पा और 12 गिलास पानी पीती हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Rekha Revealed Beauty Secret: बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा (Rekha) अपनी बेमिसाल खूबसूरती और अदम्य आकर्षण से हमेशा फैंस का दिल जीतती आई हैं। चाहे फिल्में हों, पेज थ्री पार्टी हो या कोई इवेंट, रेखा की मौजूदगी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है। उनकी बढ़ती उम्र उनके चेहरे की चमक और ताजगी को अब भी फीका नहीं कर पाई है। हाल ही में, रेखा ने अपनी इस बेजोड़ खूबसूरती और चिर-यौवन का राज कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में खोला, जिसने उनके प्रशंसकों को उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी खास जानकारी दी।

शो के एक वीडियो में रेखा अपनी सुंदरता का मंत्र बताते हुए कहती नजर आ रही हैं, "मुझे सब चीजों से प्यार है। मुझे अपने काम से प्यार है। मुझे अपने दोस्तों से प्यार है। मुझे दुनिया से प्यार है और मुझे नेचर से प्यार है। मुझे हर एक चीज से प्यार है, लेकिन सबसे जरूरी चीज है अपने आप से प्यार करना। मुझे खुद से प्यार है।" रेखा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, और फैंस उनकी इस सकारात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं।

योग और डांस से रखती हैं खुद को फिट

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अलावा, रेखा ने पहले भी एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस रूटीन का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह रोज़ सुबह उठकर वर्कआउट और मेडिटेशन करती हैं। रेखा जिम को ही फिट रहने का एकमात्र जरिया नहीं मानती हैं, बल्कि उनका मानना है कि फिट रहने के लिए डांस, बागवानी और घरेलू काम जरूरी हैं, जो एक तरह का बेहतरीन व्यायाम है। इसके अलावा, उन्होंने चेहरे पर ताजगी और ग्लो बनाए रखने के लिए पूरी नींद लेने पर भी खास ज़ोर दिया था।

डाइट है खूबसूरती का मुख्य आधार

रेखा अपने खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखती हैं। उन्होंने बताया था कि वह नियमित रूप से फलों का जूस और नारियल पानी पीती हैं। इसके साथ ही वह तकरीबन 12 गिलास पानी पीती हैं ताकि उनकी बॉडी और स्किन दोनों डिटॉक्स रहें और उनमें नमी बनी रहे। रेखा तली-भुनी चीज़ों और ओवरकुक किए हुए खाने से दूर रहती हैं। वह स्वस्थ पाचन और बॉडी रिलैक्स रहे, इसके लिए रोजाना रात 8 बजे तक अपना डिनर कर लेती हैं।

आयुर्वेद और नेचुरल नुस्खों पर करती हैं विश्वास

अपनी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए रेखा आयुर्वेद के पुराने तरीकों पर विश्वास करती हैं। वह अक्सर अरोमा थेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं। बालों के लिए वह नेचुरल फेसपैक और तेल पर भरोसा करती हैं, जिसके लिए वह आंवला, शिकाकाई, मेथी और नारियल का तेल मिलाकर इस्तेमाल करती हैं। रेखा का यह प्राकृतिक तरीका ही उनकी सदाबहार खूबसूरती का रहस्य है।

EndFragment

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...