रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rashmika Mandanna Injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टर ने 6 हफ्ते के बेड रेस्ट की दी सलाह

Rashmika Mandanna Accident: रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाई-ऑक्टेन एक्शन और डांस सीक्वेंस के दौरान उनके हिप एरिया के टेंडन में गंभीर चोट आई है।

सोनाली झा

Rashmika Mandanna Bed Rest: साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री एक गंभीर हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन और हैवी डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी, जिसके बाद सेट पर मौजूद टीम ने तुरंत मेडिकल सहायता बुलाई।

इस खबर के सामने आते ही फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रश्मिका मंदाना लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थीं। इसी दौरान एक कठिन डांस और एक्शन सीक्वेंस फिल्माते समय उनकी मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ा, जिससे वह घायल हो गईं। हादसे के तुरंत बाद शूटिंग रोक दी गई और अभिनेत्री को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।

डॉक्टरों ने बताई चोट की गंभीरता

मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि रश्मिका मंदाना के हिप एरिया के टेंडन में गंभीर चोट आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कम्प्लीट टेंडन डिटैचमेंट की स्थिति है, जो आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स या अत्यधिक शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों में देखने को मिलती है। डॉक्टरों का मानना है कि लगातार कठिन डांस और एक्शन सीक्वेंस की वजह से उनकी मांसपेशियों पर अत्यधिक दबाव पड़ा।

6 हफ्तों तक रहेंगी शूटिंग से दूर

चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रश्मिका को करीब 6 हफ्तों तक पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की शूटिंग या भारी शारीरिक गतिविधि से दूर रहने को कहा गया है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्मों 'रणबली' और 'मायसा' समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं। ऐसे में उनके अचानक आराम पर जाने से इन फिल्मों की शूटिंग और रिलीज शेड्यूल पर असर पड़ सकता है।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

रश्मिका की चोट की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी अभिनेत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है। हालांकि, फिल्म की टीमों का कहना है कि सही इलाज, फिजियोथेरेपी और पर्याप्त आराम के बाद रश्मिका पूरी तरह फिट होकर दोबारा शूटिंग पर लौटेंगी।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट