रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ranveer Singh Shiva Role: रणवीर सिंह की नई फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा, भगवान शिव के रोल में आ सकते हैं नजर

Ranveer Singh जल्द ही द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा पर आधारित फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने इस मशहूर बुक सीरीज के फिल्मी अधिकार खरीद लिए हैं।

सोनाली झा

Ranveer Singh To Play Lord Shiva: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार अपने बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, रणवीर जल्द ही मशहूर लेखक अमिश त्रिपाठी की किताब द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा पर आधारित फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में वह भगवान शिव का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘मां कसम फिल्म्स’ के जरिए द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के फिल्मी अधिकार खरीद लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस कहानी को बड़े स्तर पर फिल्म ट्रिलॉजी के रूप में बनाया जाएगा। रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से उत्साहित थे और वह लंबे समय से इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की योजना बना रहे थे। इस फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज के साथ मिलकर किया जाएगा।

भगवान शिव की कहानी का नया रूप

द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा एक पौराणिक फिक्शन कहानी है, जिसमें भगवान शिव को एक साधारण हिमालयी योद्धा के रूप में दिखाया गया है। कहानी में शिव मेलुहा नाम के राज्य में आते हैं और धीरे-धीरे वहां के लोगों के लिए एक महान योद्धा और उद्धारकर्ता बन जाते हैं। इस किताब में पौराणिक कथाओं, इतिहास और कल्पना का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह किताब भारत की सबसे लोकप्रिय बुक सीरीज में शामिल हो चुकी है।

2028 में शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है। पूरी टीम कहानी को बड़े पैमाने पर सिनेमाई रूप देने की तैयारी में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग साल 2028 में शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक फिल्म के निर्देशक का नाम सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद निर्देशक का चयन किया जाएगा।

भारत की बुक सीरीज में शामिल

अमिश त्रिपाठी की शिव त्रयी की पहली किताब ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ साल 2010 में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद द सीक्रेट ऑफ द नागस और द ओठ ऑफ द वायुपुत्रास रिलीज हुईं। इन तीनों किताबों ने भारत में रिकॉर्ड तोड़ हासिल की और अब तक 25 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। ऐसे में रणवीर सिंह का यह प्रोजेक्ट आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID