धुरंधर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

थिएटर में धमाल के बाद OTT पर आ रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 8वें वीकेंड पर भी कमाई से चौंकाया

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत है। अब फिल्म जल्द OTT पर रिलीज होने जा रही है। जानिए कब और कहां देख पाएंगे यह ब्लॉकबस्टर।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी इसका बॉक्स ऑफिस सफर मजबूत बना हुआ है। नई फिल्मों की लगातार एंट्री के बावजूद यह स्पाई थ्रिलर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने अपने 8वें वीकेंड पर भी एक करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की सफलता का बड़ा कारण इसकी दमदार स्टार कास्ट और कंटेंट है। रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को अलग स्तर पर पहुंचाया है। दर्शकों की लगातार दिलचस्पी ने इसे लंबी रेस का खिलाड़ी साबित कर दिया है।

‘धुरंधर’ अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल

अब थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बीच ‘धुरंधर’ की OTT रिलीज को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है। मेकर्स ने जानबूझकर डिजिटल रिलीज में देरी की ताकि फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा फायदा कमा सके।

‘धुरंधर’ की डिजिटल डील ने भी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। ट्रेड सर्किल में चर्चा है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म और इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ के स्ट्रीमिंग राइट्स एक बड़ी रकम में खरीदे हैं। यह डील रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी OTT उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है, जो उनके स्टारडम और मार्केट वैल्यू को और मजबूत करती है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें, तो फिल्म ने अपने 52वें दिन लगभग 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 833 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इतनी लंबी दौड़ के बाद भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करती है।

थिएटर के बाद अब OTT पर रिलीज के साथ ‘धुरंधर’ एक बार फिर नए दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। रणवीर सिंह के फैंस के लिए यह फिल्म घर बैठे देखने का परफेक्ट मौका साबित होने वाली है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे