धुरंधर 2 का सॉन्ग 'आरी आरी' रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आदित्य धर के जन्मदिन पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट, ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी’ रिलीज

Aditya Dhar Birthday Gift: आदित्य धर के जन्मदिन पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी…’ रिलीज हुआ। गाने में रणवीर सिंह का खूंखार अवतार दिखाई दे रहा है। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Dhurandhar 2 Song Aari Aari Release: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य धर के 42वें जन्मदिन पर फैंस के लिए एक खास तोहफा सामने आया है। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी’ रिलीज हो गया। यह गाना न सिर्फ फिल्म की कहानी का परिचय देता है बल्कि दर्शकों को फिल्म के रोमांच और बदले की भावनाओं से भी रूबरू कराता है।

‘आरी आरी’ के विजुअल्स में रणवीर सिंह का किरदार हमजा बेहद खूंखार नजर आ रहा है। फिल्म के कई नए सीन्स में वह लोगों को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं और बदला लेने की हर हद को पार कर रहे हैं। गाने में अन्य प्रमुख किरदारों की झलक भी देखने को मिलती है, जो ट्रेलर में नहीं दिखाई गई थी। इस गाने के जरिए ही फिल्म के टोन और कहानी का अंदाज मिल जाता है।

बॉम्बे रॉकर्स का नया वर्जन

इस गाने का मूल आधार बॉम्बे रॉकर्स के गाने ‘आरी आरी’ पर है, जिसे अब फिल्म के लिए नए रूप में पेश किया गया है। म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। इसमें नवतेज सिंह रेहल, खान साब, जैसमीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज दी है। रैप वाले हिस्से को रेबल और टोकन ने लिखा और गाया है, जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने मिलकर तैयार किए हैं। म्यूजिक स्कोर एडम लुकास ने तैयार किया है।

फिल्म की रिलीज और उम्मीदें

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। गाने ‘आरी आरी…’ की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस इस गाने और फिल्म के डबल धमाके के लिए काफी उत्साहित हैं।

फैंस के लिए खास तोहफा

आदित्य धर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ यह गाना उनके फैंस के लिए खास तोहफा माना जा रहा है। गाने के रिलीज होते ही फिल्म की कहानी, रोमांच और रणवीर सिंह के खूंखार अवतार का अंदाज फैंस को मिल गया है। यह गाना ‘धुरंधर 2’ की एंट्री को और भी जोरदार बनाने वाला है और फिल्म की सफलता की राह को मजबूत कर रहा है। फैंस अब 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा