Rani Mukherjee Mother Krishna Mukherjee Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 22 सितंबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया है।
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का भी फिल्म इंडस्ट्री से गहरा नाता रह चुका है। वे बतौर बैकग्राउंड सिंगर जानी जाती है। कृष्णा मुखर्जी कई फिल्मों में म्यूजिक डिपार्टमेंट से जुड़ी रही है। उन्हें फिल्म हैवान, तीसरी आंख और तोमार रखते अमार सोहाग जैसी फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड सिंगर क्रेडिट भी दिया गया है।
रानी मुखर्जी के परिवार की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की जा चुकी है। परिवार के द्वारा शेयर किए नोट में लिखा है कि भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की माँ, 75 वर्षीय श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया। परिवार आपके प्यार, दुआओं और सहयोग के लिए बहुत आभारी है और इस गहरे दुख के समय में सम्मानपूर्वक प्राइवेसी (निजता) बनाए रखने का अनुरोध करता है।
कृष्णा मुखर्जी की शादी फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राम मुखर्जी से हुआ था। दोनों के परिवार का हिंदी और बंगाली सिनेमा से गहरा रिश्ता रहा है। उनके बेटे राजा मुखर्जी फिल्म प्रोडक्शन और डायरेक्शन से जुड़े हैं, जबकि बेटी रानी मुखर्जी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है।
रानी मुखर्जी ने 1990 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और आगे चलकर कुछ कुछ होता है, ब्लैक, वीर-जारा' और मर्दानी जैसी फिल्मों में काम किया। यशराज फिल्म्स की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, रानी ने दो दशक से अधिक लंबे करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और 2026 में मर्दानी 3 में भी नजर आईं। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर के बाद रानी मुखर्जी और उनके परिवार के प्रति फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों की संवेदनाएं सामने आने की उम्मीद है। परिवार के लिए यह बेहद दुखद समय है।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक काजोल का भी रानी मुखर्जी से एक खास रिश्ता है। दरअसल कृष्णा मुखर्जी काजोल की रिश्ते में चाची लगती है। रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी और काजोल के पिता शोमू मुखर्जी आपस में चचेरे भाई थे। इस नाते रानी और काजोल सेकंड कज़न्स हैं।
कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर के बाद रानी मुखर्जी और उनके परिवार के प्रति फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों की संवेदनाएं सामने आने की उम्मीद है। परिवार के लिए यह बेहद दुखद समय है। रानी मुखर्जी और उनके भाई राजा के लिए ये बेहद दुख की घड़ी है।