रानी मुखर्जी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rani Mukerji Miscarriage: मिसकैरेज के कारण दोबारा मां नहीं बन पाईं रानी मुखर्जी, खुद किया था दर्दनाक खुलासा

Rani Mukerji Second Child Miscarriage: रानी मुखर्जी दूसरी बार मां नहीं बन सकीं क्योंकि उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था। इस दर्दनाक अनुभव का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

सोनाली झा

Rani Mukerji Personal Life: हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्रियों में शुमार रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में रानी एक बार फिर निडर और जुझारू पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। हालांकि, रानी की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक दर्दनाक पहलू है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

रानी मुखर्जी ने साल 2014 में मशहूर फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। शादी के एक साल बाद, 2015 में कपल के घर बेटी अदिरा चोपड़ा का जन्म हुआ। अदिरा के जन्म के बाद रानी और आदित्य ने अपने परिवार को आगे बढ़ाने की भी योजना बनाई थी। रानी खुद भी दूसरी बार मां बनने को लेकर उत्साहित थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

रानी मुखर्जी का मिसकैरेज

दरअसल, रानी मुखर्जी का मिसकैरेज हो गया था। इस हादसे ने उन्हें इमोशनल रूप से बुरी तरह तोड़ दिया था। इस दर्दनाक अनुभव के बारे में रानी ने खुद एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब वह अपने दूसरे बच्चे को खोने के दर्द से गुजर रही थीं, उसी दौरान उनके पास फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कहानी आई थी।

इस फिल्म ने दर्द से उबरने में की मदद

रानी ने कहा था कि उस वक्त उनके भीतर एक गहरा खालीपन और नुकसान का एहसास था। जैसे ही उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी, वह उससे तुरंत जुड़ गईं। फिल्म में एक मां के अपने बच्चे से बिछड़ने और उसे वापस पाने की लड़ाई को दिखाया गया था, जो रानी के उस समय के मानसिक और भावनात्मक हालात से काफी मेल खाता था। रानी ने बताया कि इसी कहानी ने उन्हें खुद को संभालने और उस दर्द से उबरने में मदद की।

इस फिल्म के लिए मिला पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

मार्च 2023 में रिलीज हुई ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ रानी के करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक साबित हुई। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड रानी मुखर्जी के लिए सिर्फ प्रोफेशनल उपलब्धि नहीं, बल्कि उस निजी दर्द से उबरने की एक मजबूत पहचान भी था। अब रानी एक बार फिर ‘मर्दानी 3’ के जरिए बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस