ग्रीन साड़ी और चोटी वाले लुक में रानी चटर्जी का दिखा धमाकेदार बहू अवतार 
मनोरंजन

ग्रीन साड़ी और चोटी वाले लुक में रानी चटर्जी का दिखा धमाकेदार बहू अवतार, बीटीएस वीडियो वायरल

Rani Chatterjee Video: रानी चटर्जी ने चुगलखोर बहुरिया का BTS वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में वह हरी फूलों वाली साड़ी, पल्लू, सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ियों के साथ नजर आ रही है।

सोनाली झा

Rani Chatterjee in green Saree: भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने फिल्म से रिलेटेड बीटीएस वीडियो भी शेयर करती हैं। रानी ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ का बीटीएस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनका नया अवतार देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

वीडियो में रानी चटर्जी एक चालाक और चुलबुली बहू के किरदार में नजर आती हैं। उन्होंने हरे रंग की फूलों वाली साड़ी पहनी हुई है, जो उनके ग्रामीण लुक को बेहद प्रभावशाली बना रही है। सिर पर पल्लू, माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियों के साथ वह बिल्कुल पारंपरिक गांव की बहू की तरह दिख रही हैं। बालों को दो लंबी चोटियों में गूंथकर लाल रिबन लगाया गया है, जो उनके किरदार में और भी जान डाल रहा है।

एक्सप्रेशन और अदाकारी

वीडियो में रानी चटर्जी आंखें मटकाते और शरारती मुस्कान बिखेरते नजर आ रही हैं। दीवार से टिककर खड़ी रानी के चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ झलक रहा है कि उनके किरदार के दिमाग में कोई योजना जरूर चल रही है। यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस बीटीएस वीडियो को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा कि चुगलखोर बहुरिया का ट्रेलर देखा आप सभी ने? नहीं देखा है तो जल्दी से भोजपुरी सिनेमा के यूट्यूब चैनल पर जाकर देखिए।

बैकग्राउंड म्यूजिक का तड़का

रानी चटर्जी का यह प्रमोशनल अंदाज फैंस को भा गया है और वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ रही है। रानी ने इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर नेहा भसीन का लोकप्रिय फोक सॉन्ग ‘जुत्ती मेरी’ इस्तेमाल किया है। यह गाना फोकटेल्स लाइव सीजन 1 का हिस्सा है और इसे समीर उद्दीन ने कंपोज किया है।

फैंस का रिएक्शन

यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड हुए इस गाने को वेस्टर्न बीट्स और फोक म्यूजिक के फ्यूजन से नया अंदाज दिया गया है। सोशल मीडिया पर यह गाना पहले से ही ट्रेंड कर रहा था, और अब रानी के वीडियो में इसके इस्तेमाल से इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। रानी चटर्जी के फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा कि आप तो हर लुक में जान डाल देती हैं। तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया कि भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी हमेशा शानदार लगती हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत