रानी चटर्जी छठ पूजा  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Rani Chatterjee Chhath Puja: मुस्लिम परिवार से हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, हर साल करती हैं छठी मैया की पूजा

Rani Chatterjee Chhath Puja: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन हर साल छठ पूजा करती है। जानिए उनका असली नाम, धर्म को लेकर बयान और रानी चटर्जी बनने की दिलचस्प कहानी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • मुस्लिम धर्म से होने के बावजूद हर साल छठी मैया का आशीर्वाद लेती हैं रानी चटर्जी

  • सबीहा शेख से कैसे बनीं रानी चटर्जी? पहली फिल्म से जुड़ा है दिलचस्प किस्सा

  • मंदिर में शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर ने दिया था रानी चटर्जी नाम

Rani Chatterjee Chhath Puja Story: सोमवार को उषा अर्घ्य के बाद छठ महापर्व का समापन होने जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर-एक्ट्रेस को छठ पर्व मनाते हुए देखा जा सकता है। भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कई सितारे है, जो हर साल धूमधाम से छठ पूजा करते है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी भी एक्ट्रेस हैं, जो मुस्लिम धर्म से होने के बाद भी हर साल छठी मैय्या का आशीर्वाद लेना नहीं भूलती हैं। हम बात कर रहे हैं रानी चटर्जी की। आइए जानते हैं उनका असली नाम क्या है और सबीहा शेख से वह रानी चटर्जी कैसे बनीं।

सबीहा शेख है रानी चटर्जी का असली नाम

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है। वो मुंबई के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। मीडिया इंटरव्यू में रानी चटर्जी ने बताया था कि वो हर धर्म का सम्मान करती हैं और हर साल छठी मैय्या का आशीर्वाद लेती हैं। रानी चटर्जी कहती है कि मुझे लगता है कि लोगों ने मुझे नमाज पढ़ते हुए शायद ही देखा होगा, लेकिन पूजा-पाठ करते हुए ज्यादा देखा होगा। मैं हमेशा से हर धर्म का सम्मान करती आई हूं। हर साल छठी मैय्या का आशीर्वाद लेती हूं।

मैंने कभी हिंदू धर्म का अपमान नहीं किया

इसी बातचीत में रानी ने बताया था कि सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर नाम और धर्म को लेकर ट्रोल किया जाता है। उनके अनुसार, कुछ लोग उनके मुस्लिम होने की जानकारी मिलने पर उन्हें झूठा कहते हैं और हिंदू धर्म का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हैं। इस पर रानी चटर्जी ने कहा था कि लेकिन रानी नाम अपनाने के बाद भी मैंने कभी हिंदू धर्म का अपमान नहीं किया।

कलाकार बनने के बाद दुनिया को देखने का नजरिया बदल गया

रानी चटर्जी का कहना था कि फिल्मों में काम करने के बाद दुनिया को देखने का उनका नजरिया बदला। एक कलाकार के तौर पर उन्हें अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों को करीब से समझने का मौका मिला। उन्होंने बताया था कि कभी वह फिल्मों में ईसाई महिला का किरदार निभाती हैं, कभी काली माता के मंदिर में तांडव करती हैं और कभी भगवान भोलेनाथ के लिए गाने गाती हैं। उनके अनुसार, हर धर्म को जानना देश की विविधता को समझने जैसा है। उन्हें एक कलाकार के रूप में यह सफर अच्छा लगता है।

पहली फिल्म के सेट पर मिला था रानी नाम

रानी चटर्जी ने इंटरव्यू में अपने नाम के पीछे की कहानी भी बताई थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू की, तब वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं। फिल्म के एक सीन में उन्हें मंदिर में भगवान के चरणों में सिर रखकर अपने पति की जान बचाने की प्रार्थना करनी थी। फिल्म में मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। इस वजह से शूटिंग देखने के लिए मंदिर में काफी भीड़ और मीडियाकर्मी मौजूद थे।

रानी के अनुसार, डायरेक्टर को आशंका थी कि अगर मंदिर के पुजारी को पता चला कि वह मुस्लिम हैं, तो शूटिंग में परेशानी हो सकती है। इसलिए उनसे कहा गया कि अगर कोई नाम पूछे तो वह अपना नाम रानी बताएं। फिल्म में उनके किरदार का नाम भी रानी ही था।

प्रोड्यूसर ने जोड़ दिया था चटर्जी सरनेम

रानी ने बताया था कि जब मीडियाकर्मियों ने प्रोड्यूसर से उनका पूरा नाम पूछा, तो वह घबरा गए। पहले से तय था कि उनका असली नाम किसी को नहीं बताना है। ऐसे में प्रोड्यूसर ने जल्दबाजी में रानी के नाम के साथ चटर्जी सरनेम जोड़ दिया।

उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी। लेकिन फिल्म रिलीज हुई और सफल रही। इसके बाद सबीहा शेख भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी के नाम से पहचानी जाने लगीं। धीरे-धीरे यही नाम उनकी पहचान बन गया।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी