

छठ के रंग में रंगे अक्षरा सिंह, खेसारी लाल और मनीषा रानी
पीली-ऑरेंज साड़ी में दुल्हन की तरह सजीं अक्षरा
खेसारी के नए छठ गीत पर झूमे फैंस, अर्घ्य देती दिखीं मनीषा
Chhath Puja 2026 Bhojpuri Stars Akshara Singh: बिहार के लोकपर्व छठ महोत्सव की कल से शुरुआत होने जा रही है। छठ महापर्व के आते ही छठ के घाट पारंपारिक छठ गीतों से गूंजने लगते है। छठ पूजा के इसी माहौल के बीच में भोजपुरी सितारे भी छठ के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
छठ महापर्व को भोजपुरी संगीत ने भी पूरे भारत में एक अलग पहचान दिलवायी है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादवजैसे सितारों के छठ गीत हर साल त्योहार के उत्साह को और बढ़ाते हैं। वहीं इंटरनेट सेंसेशन मनीषा रानी भी छठी मइया की भक्ति और परंपराओं के प्रति अपना जुड़ाव दिखाती नजर आई हैं।
भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह भी छठ के मौके पर पारंपारिक अंदाज में नजर आयी है। छठ पूजा के लुक में अक्षरा सिंह पीली और ऑरेंज साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर छठ से जुड़ी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा है कि साल भर का इंतज़ार, छठी मैया के आने की बहार।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव भी छठी मैय्या की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने हाल ही में अपने नए छठ गीत से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस गीत का नाम अरघिया चढ़ाईब हो छठी मईया के बताया जा रहा है। ये गीत सइयां अरब गईलें ना 2 फिल्म में नजर आएगा।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही मनीषा रानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर छठ पूजा की कुछ झलकियां शेयर की है। इस वीडियो में मनीषा रानी हाथ छठी मैय्या को अर्घ्य देते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पावर स्टार पवन सिंह के छठ गीत जोड़े जोड़े फलवा का उपयोग किया गया है। मनीषा रानी ने इस वीडियो के कैप्शन में जय छठी मैया लिखा है।
बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में कल से ही छठ महापर्व का शुभारंभ होने जा रहा है। छठ महापर्व आस्था, शक्ति और लोकपरंपरा का अनूठा संगम है। इस 4 दिनों तक चलने वाले त्योहार में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है।