

बिग बॉस 20 में पवन सिंह का गाना सुन झूम उठीं आम्रपाली दुबे
काटी रात मैंने खेतों में सुनते ही खुशी से नाचने लगीं एक्ट्रेस
आम्रपाली बोलीं- मेरे इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह गा रहे हैं
Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Pawan Singh: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते कई धमाकेदार एपिसोड देखने के लिए मिले हैं। बिग बॉस के घर में इस हफ्ते हुए लड़ाई-झगड़ों से घर का माहौल गर्माया हुआ था।
ऐसे में बिग बॉस घर में नजर आने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कुछ खुशी के लम्हें बिताती हुई नजर आयी है। दरअसल बिग बॉस के घर में मॉर्निंग अलार्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना सुनते ही आम्रपाली खुशी से झूम उठती हैं।
बिग बॉस के घर में पवन सिंह के स्त्री 2 के फेमस सॉन्ग काटी रात मैंने खेतों में तू आयी नहीं गाना गूंजते ही आम्रपाली दुबे खुशी से नाचने लगती है। साथ ही एक्ट्रेस सभी घरवालों को खुशी से बताती है कि मेरे इंडस्ट्री के पवन सिंह गा रहे हैं। आम्रपाली दुबे का ये रिएक्शन भोजपुरी सिनेमा के फैंस के लिए खास बन गया है।
बिग बॉस के घर में गाना बजते ही आम्रपाली दुबे का उत्साह देखने लायक था। पवन सिंह की आवाज सुनकर वह खुशी से झूमने लगीं। उन्होंने अपने अंदाज में पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार बताया। उनके इस रिएक्शन से साफ नजर आया कि वह पवन सिंह के गाने को सुनकर कितनी खुश थीं।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायकों में शामिल हैं। उनके गाने अक्सर दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं। वहीं, आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। दोनों कलाकारों ने भोजपुरी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में बिग बॉस के घर में पवन सिंह का गाना सुनकर आम्रपाली का उत्साहित होना भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए भी खास पल बन गया।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार जैसे रवि किशन, संभावना सेठ, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, मोनालिसा, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, नीलम गिरी से लेकर आम्रपाली दुबे तक रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।