रानी चटर्जी ने मजाकिया अंदाज में की फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ का प्रमोशन  
मनोरंजन

‘चुगली एक आर्ट है’, रानी चटर्जी ने मजाकिया अंदाज में की फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ का प्रमोशन

Rani Chatterjee Film: रानी चटर्जी ने चुगलखोर बहुरिया के प्रमोशन के लिए मजाकिया अंदाज अपनाया। उन्होंने कहा कि चुगली एक आर्ट है और फैंस को आज शाम 6:30 बजे होने वाले वर्ल्ड टीवी प्रीमियर की जानकारी दी।

सोनाली झा

Rani Chatterjee Film Chugalkhor Bahuriya Promotion: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी हमेशा अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, रानी ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह ‘चुगली’ करने की कला के बारे में बात करती नजर आईं।

ग्रीन कलर के टॉप में नजर आ रही रानी कैमरे की तरफ देखते हुए कहती हैं कि क्या लगता है आपको चुगली करना आसान है... आसान नहीं है चुगली करना। चुगली एक आर्ट है। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए बताती हैं कि उनकी नई फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ का आज शाम 6:30 बजे वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर होने जा रहा है।

रानी चटर्जी का फनी अंदाज

रानी का यह फनी अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनके पोस्ट पर लगातार कमेंट्स की बौछार हो रही है। किसी ने लिखा कि रानी जी, आप तो वाकई में बेस्ट हैं! तो किसी ने पूछा कि आप आज किस-किस की चुगली करेंगी? वहीं कई फैंस ने हार्ट और लाफ्टर इमोजी शेयर करते हुए फिल्म देखने का वादा किया। फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ का निर्माण अंशुमन सिंह, विनय सिंह और मधु शर्मा ने किया है। इसके निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं, जबकि संगीत का काम साजन मिश्रा ने संभाला है।

चुगलखोर बहुरिया की कहानी

फिल्म की कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है। यह फिल्म अंशुमान सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज मूवीज के बैनर तले बनाई गई है। रानी चटर्जी के करियर की खासियत यही है कि वे हमेशा नए-नए किरदारों से दर्शकों को चौंकाती हैं। ‘चुगलखोर बहुरिया’ भी एक ऐसी ही फिल्म है, जो मनोरंजन और हास्य का डोज लेकर आई है।

रानी चटर्जी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी जल्द ही ‘परिणय सूत्र’ और ‘अम्मा’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। दोनों प्रोजेक्ट्स की शूटिंग जोरों पर है और फैंस को बेसब्री से उनकी रिलीज का इंतजार है। रानी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चाहे स्क्रीन पर हो या सोशल मीडिया पर, वह अपने अनोखे और मजेदार अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करना बखूबी जानती हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z