रानी चटर्जी ने बनारसी साड़ी में दिखाया रॉयल अंदाज, कहा- 'मुझे परदेसिया की तारीफ चाहिए' 
मनोरंजन

Rani Chatterjee: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने काटा बवाल, बनारसी साड़ी में फैंस पर ढाया कहर

Rani Chatterjee In Royal look: रानी चटर्जी का राजघरने वाला लुक वायरल हो रहा है। लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में वह बनारसी साड़ी में एकदम रॉयल लुक में नजर आईं।

अनिल सिंह

StartFragment

Rani Chatterjee In Banarasi Saree: भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर और दमदार एक्ट्रेस में से एक रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज और पारंपरिक लुक्स के लिए खूब जानी जाती हैं। मंगलवार को रानी ने अपने चाहने वालों के लिए एक शानदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बनारसी साड़ी में एकदम रॉयल लुक में नजर आईं।

उनके इस वीडियो में खास बात यह है कि उन्होंने इसके बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना 'परदेसिया' को शामिल किया, जो इन दिनों युवाओं के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है।

रानी चटर्जी का रॉयल लुक

इस वीडियो की शुरुआत बेहद ही दिलचस्प अंदाज में होती है, जहां रानी चटर्जी की टीम की एक महिला सदस्य उनकी साड़ी का पल्लू ठीक करती नजर आती है, ताकि फोटो और वीडियो में सबकुछ परफेक्ट दिखे। वीडियो में रानी एक लाल कुर्सी पर बैठकर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। उनके बैठने का स्टाइल, चेहरे के एक्सप्रेशन और आत्मविश्वास देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह किसी राजघराने से हों। वीडियो में वह सिर्फ बैठकर ही नहीं, बल्कि खड़े होकर भी पोज देती नजर आती हैं।

मुझे मेरे परदेसिया की तारीफ चाहिए

उन्होंने डार्क ब्लू कलर की शानदार बनारसी साड़ी पहन रखी है, जिस पर सिल्वर और गोल्डन जरी का खूबसूरत काम किया गया है। बालों में गजरा, माथे पर सिंदूर और बड़ी सी बिंदी के साथ रानी का पूरा लुक एकदम पारंपरिक और राजसी लग रहा है। उन्होंने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मुझे मेरे परदेसिया की तारीफ चाहिए। बनारसी साड़ी के साथ परदेसिया।" इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'परदेसिया' गाना प्ले हो रहा है। यह गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' का है, जो 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

'परदेसिया' एक रोमांटिक गाना है, जिसे मशहूर गायक सोनू निगम, कृष्णकली साहा और म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी सचिन-जिगर ने आवाज दी है। गाने के बोल जाने-माने गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे। इस गाने में आवाज देने के साथ-साथ सचिन-जिगर की जोड़ी ने संगीत का जादू भी बिखेरा है। इस गाने में बांसुरी और गिटार की मधुर ध्वनियों का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है।

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z