रानी चटर्जी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रानी चटर्जी का देसी अंदाज में धमाकेदार प्रमोशन, ‘चुगलखोर बहुरिया’ का जल्द होगा प्रीमियर

Rani Chatterjee Movie: रानी चटर्जी की आगामी फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें देसी लुक में नजर आ रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Rani Chatterjee Chugalkhor Bahuriya: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ के प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पारंपरिक देसी अंदाज में झूला झूलती नजर आ रही हैं।

वीडियो में रानी ने पीले रंग का सूट पहना है और लाल रंग की नेट की चुनरी से अपने लुक को परफेक्ट बनाया है। उनके बालों को दो लंबी चोटियों में गूंथकर लाल रिबन से सजाया गया है, जो उनके पारंपरिक स्टाइल को और भी खास बना रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में लोकप्रिय गीत ‘बिन साजन झूला झूलूं’ बज रहा है, जो 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘दामिनी’ का है। इस गाने को अलका याग्निक, कुमार सानू और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी थी।

रानी चटर्जी का अनोखा अंदाज आया सामने

रानी चटर्जी ने वीडियो के साथ कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, “कल शाम को आऊंगी आपके घर चुगली करने शाम 6:30 बजे और परसों सवेरे 10:30 बजे, माने शनिवार और रविवार, चुगलखोर बहुरिया सब की चुगली करेगी।” इस कैप्शन से उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन मजेदार और प्रभावी ढंग से किया है।

इसके अलावा रानी ने एक और पोस्ट भी साझा की है, जिसमें वह ‘चुगलखोर बहुरिया’ के किरदार में दिख रही हैं। उन्होंने नारंगी रंग की साड़ी पहनी है, माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं। उनके बालों में लाल रिबन से सजावट ने उनके लुक को पारंपरिकता की गहराई दी है।

फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ अपने मनोरंजक और देसी अंदाज से दर्शकों को खूब आकर्षित करने का वादा करती है। यह कहानी पारिवारिक रिश्तों, चुगली और सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित है, जिसे दर्शक बड़े चाव से देखने वाले हैं।

इस दिन टेलीविजन पर होगा प्रीमियर

फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 13 सितंबर को शाम 6:30 बजे तय किया गया है। यह प्रीमियर भोजपुरी फिल्म प्रेमियों के लिए खास है, जो घर बैठे बड़े परदे की तरह मनोरंजन का आनंद लेने का मौका देगा। हालांकि, रानी चटर्जी की इस वापसी से उनके फैंस में खास उत्साह बना हुआ है। उनका देसी लुक और सहज अंदाज फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ाएंगे। इस खास मौके पर रानी का सोशल मीडिया प्रमोशन भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत