फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ramayana Song Poster: 'जय जय राम' की गूंज, गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' के गाने का पोस्टर

Ranbir Kapoor Ramayana Song Poster: गणेश चतुर्थी के मौके पर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहले गाने का पोस्टर 'जय जय राम' रिलीज हो गया है।

यति सिंह

Ramayana First Song Poster Out: भारतीय सिनेमा की सबसे सबसे पौराणिक फिल्मों में से एक 'रामायण' के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के मौके पर दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस भव्य फिल्म के संगीत अभियान की शुरुआत करते हुए पहला गाना 'जय जय राम' आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस भक्ति गीत के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर संगीत प्रेमियों और फैंस के बीच एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

एआर रहमान और कुमार विश्वास का चलेगा जादू

इस दिव्य गीत की रचना ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान ने की है, जबकि इसके भावुक और अर्थपूर्ण बोल फेमस कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। रहमान के कर्णप्रिय संगीत और कुमार विश्वास के असरदार शब्दों के मेल ने गाने को एक अलग ही ऊंचाई दी है। इसमें भारतीय पारंपरिक संगीत और आधुनिक धुनों का ऐसा संतुलन बनाया गया है, जो सीधे श्रोताओं के दिल में उतर जाता है।

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की मधुर आवाज

गीत को अपनी जादुई आवाज से सजाने का काम देश के दो बड़े गायकों अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने किया है। दोनों कलाकारों की युगल गायकी ने भक्ति रस को इतनी सहजता के साथ प्रस्तुत किया है कि सुनते ही मन शांत और भक्ति भाव से भर जाता है। इस भक्ति ट्रैक में दोनों की आवाज का तालमेल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी का दिखेगा अनोखा अवतार

फिल्म रामायण में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं साउथ भारतीय फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का सशक्त किरदार निभा रहे हैं।

नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही इस मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज करने की तैयारी है। पहला भाग इसी साल नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की

India-Bangladesh: शेख हसीना के दौर को बताया अनकंफर्टेबल, अब भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहता है बांग्लादेश

दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम