उर्मिला मातोंडकर संग रिश्ते पर बोले राम गोपाल वर्मा 
मनोरंजन

उर्मिला मातोंडकर संग रिश्ते पर बोले राम गोपाल वर्मा, अफवाहों पर जताई नाराजगी

Ram Gopal Varma Reaction: राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला मातोंडकर संग अपने रिश्ते की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनके बीच संबंध सिर्फ पेशेवर थे। उर्मिला उनकी फिल्मों का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं।

सोनाली झा

Ram Gopal Varma Urmila Matondkar Relationship: बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस बार फिल्ममेकर ने उन अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें सालों पहले उनका नाम एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से जोड़ा गया था। साथ ही उन्होंने फिल्मों में महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन को लेकर चल रही बहस पर भी अपनी राय रखी।

जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उर्मिला मातोंडकर उनकी फिल्मों का अहम हिस्सा रही हैं, और वही वजह है कि उन्होंने उनके साथ कई प्रोजेक्ट किए। निर्देशक ने कहा कि मुझे लगता है कि उर्मिला सबसे वर्सटाइल अभिनेत्रियों में से एक हैं, इसीलिए मैंने उनके साथ कई फिल्में कीं। मैंने अमिताभ बच्चन के साथ ज्यादा काम किया है, लेकिन इस पर कोई बात नहीं करता। बस अफवाहें फैलाना सोशल मीडिया का काम बन गया है।

90s और 2000s की सुपरहिट जोड़ी

उन्होंने साफ कहा कि उर्मिला के साथ उनके रिश्ते को लेकर जो खबरें फैलती थीं, वह बेबुनियाद थीं और सोशल मीडिया ने हमेशा इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। रामू और उर्मिला की जोड़ी ने 90 के दशक के अंत और 2000 के शुरुआती वर्षों में कई सफल फिल्में दीं। इनमें ‘रंगीला’, ‘दौड़’, ‘सत्या’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की सफलता ने न सिर्फ राम गोपाल वर्मा को लाइमलाइट में पहुंचाया, बल्कि उर्मिला मातोंडकर के करियर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। दर्शकों ने दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और रचनात्मक तालमेल को खूब पसंद किया।

श्रीदेवी पर थंडर थाइज टिप्पणी पर सफाई

इंटरव्यू के दौरान वर्मा से उनकी पुरानी टिप्पणी, जिसमें उन्होंने श्रीदेवी को ‘थंडर थाइज’ कहा था कि पर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि इसका गलत मतलब निकाला गया। उनके अनुसार यह एक्ट्रेस की खासियतों में से एक थी, जिसे प्रतिभा के साथ जोड़कर देखा जाना चाहिए। वर्मा ने कहा कि उनके बयान को ऑब्जेक्टिफिकेशन कहना ही असल में चीजों को गलत दिशा में ले जाना है।

नई फिल्म पुलिस स्टेशन में भूत की तैयारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम गोपाल वर्मा इस समय अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ पर काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। लगभग 27 साल बाद निर्देशक और अभिनेता की यह जोड़ी फिर से एक साथ दिखाई देगी, जिससे फैंस में काफी उत्साह है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की