गोविंदा, सुनीता आहूजा और राखी सावंत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आप 200 करोड़ पर ध्यान दो... राखी सावंत की सुनीता आहूजा को नसीहत, तलाक और अफेयर की खबरों पर कही ये बात

Rakhi Sawant 200 Crore Advice: एक्ट्रेस राखी सावंत ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से बातचीत कर उन्हें तलाक का इरादा छोड़ने और अपनी प्रॉपर्टी को सुरक्षित करने की सलाह है।

यति सिंह

Rakhi Sawant On Sunita Ahuja: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पारिवारिक विवाद और तलाक की कानूनी अर्जी की खबरों के बीच अब राखी सावंत की एंट्री ने एक नया मोड़ ला दिया है। राखी ने मीडिया के सामने आकर सुनीता के साथ हुई अपनी बातचीत के पार्ट शेयर किए हैं।

फोन पर बातचीत में छलका सुनीता का दर्द

राखी सावंत ने बताया कि उन्होंने सुनीता आहूजा से सीधे फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सुनीता ने काफी मायूसी जाहिर की और अपने मन के दर्द को बयां किया। सुनीता का कहना था कि परिस्थितियां बेहद मुश्किल हो चुकी हैं और वे काफी दबाव महसूस कर रही हैं। राखी ने एक दोस्त के नाते उन्हें ढांढस बंधाया और मामले को समझदारी से संभालने की नसीहत दी।

3 दशक पुराने रिश्ते को बचाने का सुझाव

बातचीत के दौरान राखी ने सुनीता को समझाया कि 39 साल का लंबा साथ कोई छोटी बात नहीं होती। इतने सालों के शादीशुदा सफर को किसी बाहरी विवाद या गलतफहमी की वजह से खत्म करना सही फैसला नहीं होगा। उन्होंने सुनीता को कोर्ट में दायर की गई अपनी तलाक की याचिका वापस लेने के लिए प्रेरित किया। उनका मानना है कि कानूनी अलगाव से समस्याओं का समाधान नहीं होता बल्कि स्थिति और जटिल हो जाती है।

संपत्ति और पारिवारिक भविष्य की सुरक्षा पर जोर

राखी सावंत ने बेहद व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए सुनीता से अपनी प्रॉपर्टी के अधिकारों की रक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिवार की 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की जायदाद को किसी तीसरे के हाथ में नहीं जाने देना चाहिए। राखी के मुताबिक अगर शादी टूटती है तो आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए उन्होंने सुनीता आहुजा को सलाह दी कि वे अपने नाम पर जायदाद सुरक्षित करें और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित रखें।

अफवाहों पर ध्यान न देने की खास हिदायत

अपनी बातचीत के अंत में राखी सावंत ने सुनीता को सलाह दी कि वे मीडिया में चल रही बातों और लोगों के तानों से प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि गोविंदा एक पॉपुलर कलाकार हैं और उनके साथ कई तरह की खबरें जुड़ी रहती हैं। ऐसे समय में धैर्य और संयम बनाए रखना ही समझदारी है। राखी के इस कदम के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह पारिवारिक विवाद क्या मोड़ लेता है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई