उज्जैन: बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुए अभिनेता मनोज जोशी, भस्म आरती में शामिल होकर किया 2 घंटे रुद्र पाठ

Manoj Joshi Mahakal Darshan:उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी, तड़के भस्म आरती में हुए शामिल, मंदिर परिसर में बैठकर 2 घंटे तक किया रुद्र पाठ।
Bollywood actor Manoj Joshi visits Mahakaleshwar Temple in Ujjain
मनोज जोशी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Manoj Joshi Visit Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती में सहभागिता की और मंदिर परिसर में करीब दो घंटे तक रुद्र पाठ, पूजन-अर्चन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों में शामिल रहे। अभिनेता ने बाबा महाकाल के दर्शन के बाद अपनी आध्यात्मिक अनुभूति भी साझा की।

मनोज जोशी सुबह तड़के आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के दौरान उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में बैठकर रुद्र पाठ में सहभागिता की। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया। पूरे समय वे भक्तिभाव में लीन नजर आए।

मंदिर प्रबंध समिति ने किया सम्मान

भस्म आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेता मनोज जोशी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की। इस दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी भी दी।

बोले- यह अनुभूति किसी दिव्य साक्षात्कार से कम नहीं

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मनोज जोशी ने कहा कि महाकाल की भस्म आरती में जो अनुभूति हुई है, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह किसी दिव्य साक्षात्कार जैसा अनुभव है। अभिनेता ने कहा कि बाबा महाकाल कालों के काल हैं और देवों के देव महादेव पूरे विश्व का कल्याण करने वाले हैं। उन्होंने भगवान महाकाल से देश के युवाओं को शक्ति प्रदान करने और सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

Bollywood actor Manoj Joshi visits Mahakaleshwar Temple in Ujjain
सागर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों से लिए जा रहे खाद्य पदार्थों के सैंपल

श्रावण मास में उमड़ा आस्था का सैलाब

इस वर्ष श्रावण मास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। मंदिर में दर्शन, पूजन और भस्म आरती के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी रही। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने, सुरक्षा, यातायात और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। बाबा महाकाल के दरबार में लगातार उमड़ रही आस्था यह दर्शाती है कि उज्जैन आज भी देश के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में शामिल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com