कंगना रनौत के आजादी वाले बयान पर राखी सावंत का पलटवार, बोलीं- उन्हें मेरे सामने लेकर आओ, डंडे से मारूंगी

Rakhi Sawant Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना नाम लिए कंगना रनौत के करीब 6 साल पुराने आजादी वाले बयान पर तंज करती दिखीं।
Rakhi Sawant And Kangana Ranaut
कंगना रनौत और राखी सावंत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Rakhi Sawant Kangana Ranaut: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेत्री राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर राखी इस वीडियो में बिना नाम लिए अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के पुराने बयान पर तंज कसती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी ने देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का जिक्र करते हुए उन लोगों पर निशाना साधा, जो 1947 में मिली आजादी को लेकर अलग राय रखते हैं।

वायरल वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आती हैं कि कुछ पागल लोग कहते हैं कि 14 या 15 साल पहले आजादी मिली है। उन्हें मेरे सामने लेकर आओ, डंडे से मारूंगी। इसके बाद वह देश के स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करती हैं। राखी ने भगत सिंह, महात्मा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना योगदान दिया।

कंगना रनौत ने 2021 में क्या कहा था

दरअसल, साल 2021 में कंगना रनौत ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 1947 में मिली आजादी ‘भीख’ थी और देश को असली आजादी 2014 में मिली। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी विवाद हुआ था। कंगना को सोशल मीडिया पर भी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था। कंगना के बयान में 2014 का संदर्भ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के केंद्र की सत्ता में आने से जोड़ा गया था।

Rakhi Sawant And Kangana Ranaut
तिरंगे के रंग में रंगे शाहरुख खान, स्वतंत्रता दिवस पर लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज, बोले- मुझे ये पहचान पसंद है

राखी का वीडियो हुआ वायरल

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राखी सावंत का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर कंगना के पुराने बयान की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, राखी ने अपने वीडियो में कंगना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है, लेकिन उनके शब्दों और पुराने बयान के संदर्भ को देखते हुए लोग इसे कंगना पर निशाना मान रहे हैं।

ट्रेटर्स 2 को लेकर भी चर्चा में थीं राखी

वर्कफ्रंट की बात करें तो राखी सावंत हाल ही में रियलिटी शो ‘ट्रेटर्स 2’ को लेकर चर्चा में रही थीं। वह शो के प्रतियोगियों को लेकर अपनी बेबाक राय देती नजर आई थीं। इसके अलावा राखी अक्सर पैपराजी से बातचीत के दौरान सामाजिक और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com